{"_id":"5c8f6d21bdec2214391ecfb9","slug":"two-year-old-girl-died-after-falling-into-a-pit-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टॉवर लगाने के लिए खोदे गड्ढे में गिरी बच्ची, मौत, ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल टॉवर लगाने के लिए खोदे गड्ढे में गिरी बच्ची, मौत, ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा
Mon, 18 Mar 2019 03:34 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 18 Mar 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
टॉवर लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से बच्ची गोल्डी की मौत
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में माल थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में एक निजी नेटवर्क कंपनी का टॉवर लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से रविवार शाम एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया और ठेकेदार व कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस के मुताबिक, जगदीशपुर में एक नेटवर्क कंपनी ने टॉवर लगाने के लिए गड्ढा खोदा था। संचार सेवाएं शुरू होने के बाद भी गड्ढा खुला पड़ा था। कुछ दूरी पर रहने वाले किसान मिथलेश की दो साल की बेटी गोल्डी शाम पांच बजे घर के बाहर खेलने के दौरान पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी।
काफी देर तक बच्ची के न लौटने पर मां रामदेवी उसकी तलाश में निकली। आसपास के बच्चों से पूछते हुए टॉवर लगाने को खोदे गड्ढे की तरफ गई। गड्ढे में भरे पानी में उसका शव औंधे मुंह पड़ा था। नजारा देखकर चीखी रामदेवी गश खाकर गिर गई। परिवारीजन और ग्रामीण दौड़े।

Trending Videos
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जगदीशपुर मेंं टॉवर लगाने के लिए खोदा गया गड्ढा
- फोटो : amar ujala
पुलिस को फोन करने के साथ किसी तरह शव को गड्ढे से निकाला। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने टॉवर लगाने वाले ठेकेदार और संबंधित नेटवर्क कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर तहरीर ली और शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
बिलख रहे माता पिता ने बताया कि पांच भाई बहनों में गोल्डी सबसे छोटी थी। उसके अलावा कल्पना, सपना, श्वेता और बेटा प्रवीण है।
बिलख रहे माता पिता ने बताया कि पांच भाई बहनों में गोल्डी सबसे छोटी थी। उसके अलावा कल्पना, सपना, श्वेता और बेटा प्रवीण है।