फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two women traders created a fake firm and evaded tax worth Rs 2.56 crore.

Lucknow News: दो महिला व्यापारियों ने बोगस फर्म बनाकर की 2.56 करोड़ की टैक्स चोरी

Tue, 04 Nov 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two women traders created a fake firm and evaded tax worth Rs 2.56 crore.
दो महिला व्यापारियों पर बोगस फर्म बनाकर 2.56 करोड़ की टैक्स चोरी करने का आरोप है। सहायक आयुक्त खंड-3 राज्य कर संतोष कुमार सिंह ने चौक थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


संतोष कुमार के मुताबिक कुछ समय पहले संगीता मुंदरा और गीता ओरान ने साझेदारी में गोरुपन इंटरप्राइजेज नाम से फर्म खोली थी। जीएसटी विभाग में पंजीकरण के समय दोनों व्यापारियों ने दस्तावेज में फर्म का पता चौक में खुनखुन जी रोड पर दर्शाया था। सहायक आयुक्त ने बताया कि जब उनकी फर्म का निरीक्षण किया तो वह अस्तित्वहीन मिली। पंजीकरण के समय आरोपियों ने जो मोबाइल नंबर दर्ज कराया था, वह भी काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त ने बताया कि आरोपियों ने बोगस फर्म बनाकर 2.56 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी कर ली। मामले की जांच पूरी होने पर उन्होंने चौक पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो अन्य व्यापारियों ने की 1.13 करोड़ की टैक्स चोरी

डिप्टी कमिशनर खड़-3 राज्य कर प्रमोद कुमार विश्वकर्मा ने व्यापारी रूपलाल पाटिल और संदीप कुमार पर बाेगस फर्म बना कर 1.13 करोड़ की टैक्स चोरी करने के आरोप में चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। डिप्टी कमिशनर ने बताया कि दाेनों व्यापारियों ने जीएसटी विभाग में साझेदारी में सर्वश्री कश्मीर इंडस्ट्रीज नाम से फर्म का पंजीकरण कराया था। फर्म का संचालन चौक स्थित खुनखुन जी मार्ग पर दिखाया, जो निरीक्षण करने पर अस्तित्वहीन पाई गई। जिसके बाद केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed