फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two trauma workers held accountable for stealing ring from dead body

Lucknow News: शव से अंगूठी गायब करने में ट्रॉमा के दो कर्मचारी नपे

Fri, 22 Aug 2025 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two trauma workers held accountable for stealing ring from dead body
लखनऊ। पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में शव से सोने की अंगूठी गायब होने के मामले में बृहस्पतिवार को दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मड़ियांव निवासी पत्रकार श्याम नारायण शुक्ला 11 जुलाई को हादसे में जख्मी होने बाद पीजीआई एपेक्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। दो कर्मचारियों ने पंचनामे के दौरान उनकी सोने की अंगूठी गायब कर दी थी। बेटे ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर हर्षवर्धन ने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी। गहन जांच के बाद आरोपी कर्मचारियों की पहचान हुई। डॉ. हर्षवर्धन के मुताबिक आउटसोर्स कर्मियों सफाई कर्मचारी आशीष कुमार व रोगी सहायक शिवशंकर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। पीजीआई थानाक्षेत्र के इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed