एक ही पटरी पर आ गईं गंगा-गोमती व त्रिवेणी एक्सप्रेस, घबराकर ट्रेन से कूदे यात्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारबाग रेलवे स्टेशन पर गंगा-गोमती एक्सप्रेस व त्रिवेणी एक्सप्रेस के आमने-सामने आने से हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में ट्रेन को रोका गया, जिससे हादसा टल गया। वहीं, एक ही लाइन पर ट्रेन आते देखकर कुछ यात्री ट्रेन के कूद गए।
शंटिंग के दौरान प्वॉइंट तोड़कर गंगा गोमती एक्सप्रेस को ले जाने वाले शंटर को निलम्बित कर दिया गया है। मामला गत शुक्रवार शाम का है। ट्रेन संख्या गंगा गोमती एक्सप्रेस इलाहाबाद से चलकर चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचती है।
शुक्रवार शाम गंगा गोमती एक्सप्रेस की बोगियों को शंटर एसके राय इंजन संख्या 11147 से लेकर जा रहे थे। शाम 5.20 बजे वह बोगियों को लेकर लाइन पर प्लेस करने के लिए जा रहे थे। लेकिन दूसरी ओर प्लेटफॉर्म नम्बर एक से त्रिवेणी एक्सप्रेस की हरी झण्डी दिखा दी गई और ट्रेन ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी।
जबकि गंगा गोमती एक्सप्रेस की बोगियों को लाने वाले शंटर को रुकने केनिर्देश दिए गए। पर, वह प्वॉइंट तोड़कर ट्रेन को आगे बढ़ाता रहा।
सूझ-बूझ से टल गया हादसा
उधर त्रिवेणी एक्सप्रेस भी अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। जिससे गंगा गोमती एक्सप्रेस व त्रिवेणी एक्सप्रेस एक ही लाइन पर आ गई। दोनों ट्रेनों को आमने-सामने देख यात्रियों के होश उड़ गए। लेकिन लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को रोक दिया। इससे हादसा टल गया।
आनन-फानन में संरक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे मामले का जायजा लिया।
घबराकर ट्रेन से कूद यात्री
त्रिवेणी एक्सप्रेस में सवार यात्रियों ने जब एक ही रेलवे लाइन पर सामने से गंगा गोमती एक्सप्रेस को आते हुए देखा तो वे घबरा गए। कई यात्री इसी घबराहट में चलती ट्रेन से कूद गए। हालांकि, उन्हें चोटें नहीं आईं। संतोष कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट केडर से ट्रेन से कूद गया। पीछे से कई अन्य यात्रियों ने भी छलांग लगा दी।
देर रात शंटर पर गिरी गाज
सेफ्टी में लापरवाही बरतने के इस मामले की जांच के लिए शुक्रवार शाम जांच समिति गठित की गई, जिसमें सीनियर डीएसओ व सीनियर डीएमई(ओएण्डएफ) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
ज्वॉइंट रिपोर्ट में शंटर को दोषी पाया गया, जिससे देर रात शंटर एसके राय पर गाज गिरी। उसे सस्पेंड कर दिया गया।