फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two train will go Ahmadabad passing Lucknow

लखनऊ होकर चलेंगी अहमदाबाद की दो जोड़ी ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Fri, 02 Apr 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two train will go Ahmadabad passing Lucknow
Two train will go Ahmadabad passing Lucknow
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ होकर अहमदाबाद से दो जोड़ी ट्रेनें चलाएगा। इनमें एक जोड़ी ट्रेन सुल्तानपुर और अहमदाबाद और दूसरी गोरखपुर और अहमदाबाद के बीच चलेगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार ट्रेन 09403 अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट 13 अप्रैल से हर मंगलवार को अहमदाबाद से सुबह 07.50 बजे चलकर बुधवार दोपहर 12.00 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09404 सुल्तानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 14 अप्रैल से हर बुधवार को सुल्तानपुर से शाम 06.05 बजे चलकर कर बृहस्पतिवार रात 10.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। ट्रेन साबरमती, महीशाना, पालनपुर, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली जं, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, निहालगढ़ तथा मुशाफि रखाना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन

ट्रेन 19409 अहमदाबाद-गोरखपुर सुपरफास्ट 15 अप्रैल से हर बृहस्पतिवार और शनिवार को अहमदाबाद से सुबह 9.50 बजे चलकर अगले दिन शाम 04.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद सुपरफास्ट 17 अप्रैल से हर सोमवार और शनिवार को गोरखपुर से सुबह 05.00 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 11 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह साबरमती, मेसहाना, पालनपुर, अजमेर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुईं, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, कानपुर अनबरगंजए कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोण्डा, बस्ती तथा खलीलाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इन ट्रेनों का संचालन अगले आदेशों तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed