नहर में नहाने गईं बच्चियां डूबीं, एक का शव मिला, संतुलन खोने से हुआ हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गुडंबा में रसूलपुर सादाब पुलिया के पास बुधवार सुबह नहर में नहाने गईं दो बच्चियां काजल (10) व रागिनी (11) डूब गईं। बहाव तेज होने के कारण संतुलन खोने से हादसा हुआ।
पुलिस ने गोताखोरों व अग्निशमन विभाग की टीम की मदद से पांच घंटे बाद एक का शव तीन किमी दूर से निकाला। वहीं, दूसरी बच्ची का देर रात तक पता न चला।
प्रभारी निरीक्षक गुडंबा रवींद्र नाथ राय के मुताबिक भुलभुलपुर निवासी मजदूर सुनील कुमार की बेटी काजल व अल्ताफ की बेटी रागिनी रोज की तरह बुधवार सुबह 11 बजे नहाने गई थीं। यहां से इंदिरा नहर की सहायक नहर रजौली से पारा होते हुए निकली है। नहाते समय अचानक दोनों मासूम डूबने लगीं।
इनकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तेज बहाव से दोनों दूर जा चुकी थीं। परिवारीजन के साथ पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। इसी बीच गोताखोरों और अग्निशमन दस्ते को बुलाया गया।
पांच घंटे बाद मिला एक का शव
मामले की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गुडंबा, इंदिरानगर टीम के साथ पहुंचे। वहीं, क्षेत्राधिकारी गाजीपुर दीपक कुमार सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पांच घंटे बाद तीन किमी दूर पिकनिक स्पॉट के निकट काजल का शव मिला। बच्चियों की तलाश में पांच गोताखोर लगाए गए थे।
वहीं, उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग के इंदिरानगर स्टेशन का दस्ता भी जुटा था। टीम ने रात करीब आठ बजे तक रागिनी की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने से सफलता न मिली।
पुलिस बृहस्पतिवार सुबह फिर तलाश कर रही है। वहीं, काजल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया है।