फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two substations out of order; one lakh people deprived of electricity and water

Lucknow News: दो उपकेंद्र ठप, बिजली-पानी के लिए तरसे एक लाख लोग

Thu, 09 Jul 2026 02:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Two substations out of order; one lakh people deprived of electricity and water
दुबग्गा में 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट ठीक करते बिजली कर्मचारी।  - फोटो : स्रोत : विभाग
लखनऊ। राजधानी में दो 33 केवी उपकेंद्र ठप होने से एक लाख की आबादी को बिजली-पानी के लिए जूझना पड़ा। पहले हरिहरपुर उपकेंद्र से मंगलवार आधी रात के बाद दो बजे और फिर बुधवार तड़के चार बजे अर्जुनगंज उपकेंद्र से कुल 15 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा है कि बुधवार सुबह 8:30 बजे दोनों उपकेंद्र की बिजली चालू कर दी गई। इधर, उपभोक्ताओं का कहना है कि ओवरलोडिंग होने के कारण कटौती का दौर काफी देर तक चला। इसकी वजह से लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि हरिहरपुर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से बिजली ठप हुई तो उसे अर्जुनगंज उपकेंद्र से चालू करने की कोशिश रात में ही हुई, मगर सफलता नहीं मिल सकी। इससे हरिहरपुर उपकेंद्र की 4000 और अर्जुनगंज के 11 हजार उपभोक्ता बिजली संकट की चपेट में आ गए। हरिहरपुर इलाके में साढ़े छह घंटे और अर्जुनगंज इलाके में साढ़े चार घंटे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेयजल संकट से परेशानी
उपभोक्ताओं ने बताया कि दोनों उपकेंद्र इलाकों में पेयजल आपूर्ति बिजली पर निर्भर है। बिजली न होने के कारण परिवार पानी को तरस जाते हैं। अर्जुनगंज उपकेंद्र के करीब 15 और हरिहरपुर के करीब 12 इलाकों को सुबह पानी के लिए तरसना पड़ा।



पुराने जोड़ खुलने से दिक्कत
उपकेंद्र कर्मियों ने बताया कि अर्जुनगंज और हरिहरपुर उपकेंद्र की दो 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया। इसकी वजह थी केबल के पुराने जोड़ का खुलना। कर्मियों ने कहा कि ठेकेदारों की तरफ से सही तरीके से काम न किए जाने के कारण बारिश होते ही जोड़ में पानी जाने से फॉल्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed