फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two students run away from school

नंबर बढ़ाने को मांगे पैसे तो स्टूडेंट ने बनाया ट्रेन से कटने का प्लान

Sat, 05 Sep 2015 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 Sep 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
two students run away from school

टेस्ट में नंबर बढ़ाने के लिए रुपये मांगने पर चकेरी के एक स्कूल के दो बच्चे दिल्ली भागने के लिए घर से निकल पड़े लेकिन इन्हें जीआरपी ने सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। परिजनों को बुलाकर दोनों बच्चों को उनके हवाले किया गया।

विज्ञापन


ध्रुव कुमार (11) और तुषार(12) कक्षा सात में पढ़ते हैं। बच्चों ने बताया कि पिछले दिनों कंप्यूटर टेस्ट में कम नंबर मिले। टीचर से कहा तो उन्होंने कहा कि नंबर बढ़ जाएंगे लेकिन पांच-पांच सौ रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन


फिर टीचर ने कहा कि यदि एक-दो दिन में रुपये नहीं दिए तो टेस्ट का रिजल्ट घर भेज देंगे। यह सुनकर वे डर गए। घरवालों की डांट के डर से दोनों ने दिल्ली भागने का मन बनाया और रेलवे स्टेशन आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्रुव ने ड्रेस बदल ली लेकिन तुषार बदलते समय पकड़ गया। जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि बच्चों को परिजनों के हवाले किया गया। इधर, चकेरी इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी का कहना है कि ध्रुव के बैग में एक लेटर मिला, जिसमें उसने टीचर का जिक्र करते हुए लिखा था कि वह भाग जाएगा या ट्रेन से कट जाएगा।

बच्चे घर से स्कूल में प्रोग्राम का बहाना कर एक जोड़ी कपड़े लेकर निकले थे। स्कूल के टीचर को बुलाया गया लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। जीआरपी ने सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर दोनों छात्रों को
पकड़कर परिजनों के हवाले किया।

शिक्षक ने पीटा तो छात्र पहुंच गए थाने

two students run away from school

वहीं कानपुर से सटे बिल्हौर कस्बे के बिल्हौर इंटर कॉलेज में पीटे जाने पर छात्र और उसके साथियों ने शिक्षक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी। छात्र का आरोप है कि ट्यूशन न पढ़ने के कारण शिक्षक ने मारपीट की।

कस्बे के गुमटा मोहल्ला निवासी कक्षा नौ के छात्र अरमान ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों यूनिफार्म का पैंट फट जाने से वह दूसरी पैंट पहनकर कॉलेज गया था तो शिक्षक विशाल श्रीवास्तव ने पीटा था।

अरमान ने बताया कि विशाल सर ट्यूशन पढ़ने का दबाव बना रहे थे। न पढ़ने पर ही उसकी पिटाई की। नितिन, मोनिश, जावेद, सौरभ आदि ने भी कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपा है। कॉलेज प्रबंधक प्रभाकर श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed