फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two solvers caught in PET

Lucknow News: पीईटी में दबोचे गए दो सॉल्वर

Mon, 30 Oct 2023 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 30 Oct 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two solvers caught in PET
लखनऊ। पीईटी में शनिवार को मड़ियांव के दो परीक्षा केंद्रों से दो सॉल्वर को बायोमीट्रिक जांच में पकड़ लिया गया। दोनों को पुलिस के हवाले कर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सीतापुर रोड स्थित बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी की प्रधानाचार्य डॉ. अनूप कुमारी शुक्ला के अनुसार शनिवार सुबह परीक्षा के दौरान इनोवेटिव इंडिया प्रा.लि. के हेड तेजश दुबे के माध्यम से सूचना मिली कि परीक्षार्थी विकास यादव का आधार बायोमीट्रिक डाटा मिसमैच कर रहा है। इस पर अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहे बिहार निवासी हर्ष कुमार को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि अभ्यर्थी विकास यादव की जगह परीक्षा देने के लिए उसे रुपये मिले थे। प्रधानाचार्य ने विकास और हर्ष कुमार के खिलाफ मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

इसी तरह फैजुल्लागंज के द ओएफ पब्लिक इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी आजमगढ़ निवासी सोनू चौहान की जगह परीक्षा दे रहे सॉल्वर बिहार के समस्तीपुर के थाना हसनपुर निवासी अवनीश कुमार को पकड़ा गया। स्कूल की प्रिंसिपल विजयलक्ष्मी सिंह ने दोनों के खिलाफ मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed