फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two sisters died in road accident

बेकाबू लोडर ने पहले स्कूटी में मारी टक्कर, फिर भागने के चक्कर में दो बहनों को रौंदकर मार डाला

Sat, 25 Sep 2021 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two sisters died in road accident
बीकेटी में हुए सड़क हादसे में दो बहनों की चली गई जान। - फोटो : ??? ?????
बीकेटी के कुम्हरांवा रोड पर भैंसामऊ के पास शुक्रवार सुबह बेकाबू लोडर ने स्कूटी सवार दो बहनों दृष्टि व सृष्टि को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

दोनों अपने मामा शिवम के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। शिवम की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। वहीं, मौका पाकर चालक लोडर लेकर भाग निकला।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। दृष्टि रुदही स्थित सरदार पटेल स्कूल से कक्षा चार और सृष्टि कक्षा तीन की छात्रा है। दुर्घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बीकेटी योगेंद्र सिंह के मुताबिक, रामपुर बेहड़ा में रहने वाले सुधीर कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी हैं। उनकी तैनाती लखीमपुर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी नौ साल की बेटी दृष्टि व आठ साल की सृष्टि कुछ दिनों से तरनपुर इंटौंजा निवासी नाना रामकुमार के घर रह रही थीं। शुक्रवार सुबह दृष्टि और सृष्टि अपने मामा शिवम के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थीं।
इस बीच कुम्हरावां रोड पर भैंसामऊ के पास पीछे से बेकाबू लोडर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बहनें सिर के बल सड़क पर गिर पड़ीं।
भागने के चक्कर में लोडर चालक ने उन्हें कुचल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस तीनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों बहनों की मौत की पुष्टि कर दी।
जबकि शिवम की हालात गंभीर देख उन्हें भर्ती कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बीकेटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में दबिश दी जा रही है।

घर पर चल रही थी जन्मदिन की तैयारी, पसरा मातम
मायके में रह रहीं सिपाही की पत्नी गुड़िया ने बताया कि दृष्टि व सृष्टि की एक बहन अनुप्रिया और भाई प्रथम है। 30 सितंबर को दृष्टि का जन्मदिन था। उसने अपने पापा से गिफ्ट मांगे थे। गुड़िया दृष्टि के पिता से हुई बातचीत को याद कर रोते हुए बोलीं, अब पापा किसके लिए गिफ्ट लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed