आम के पेड़ से लटके मिले दो बहनों के शव, सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदनपुर गांव के बाहर बाग में शनिवार दोपहर दो बहनों के शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकते मिले। पुलिस डांट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने की बात कह रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदनपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र स्व. रामसुमिरन सोनकर नानपारा कोतवाली में चौकीदार है। मनोज के अनुसार उसकी सगी बहनें रूप देवी (21) और संजू (19) शुक्रवार शाम पड़ोस में सहेली के घर गई थीं। लौटने में रात हो गई।
भाभी की शिकायत पर भाई मनोज ने दोनों को डांटा और देर रात तक घूमने से मना किया। मनोज ने बताया कि शनिवार सुबह रूपा और संजू खेत जाने के बहाने से घर से निकल गईं लेकिन दोपहर तक नहीं लौटीं।
इस पर मनोज ने खोजबीन शुरू हुई तो गांव के बाहर बदलू के बाग में आम के पेड़ से दोनों के शव दुपट्टे से झूलते मिले। इसकी सूचना मनोज ने कोतवाली में दी।
मां-बाप की पहले ही हो चुकी मौत
प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने मौके पर पहुंच कर लाशों का पंचनामा किया। सगी बहनों के आत्महत्या की सूचना पर एएसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद भूषण पांडेय और सीओ भरत यादव भी गांव पहुंच गए। दोनों बहनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मां-बाप की पहले ही हो चुकी मौत
घटना के संबंध में एसओ ने बताया कि मनोज के पिता रामसुमिरन और उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी थी।
मनोज की पत्नी के गर्भवती होने के कारण समस्या रहती थी, जबकि दोनों बहनें घर के काम से बचने के लिए आए दिन पड़ोस में सहेली के घर चली जाती थीं।
शुक्रवार रात भइया-भाभी के डांटने पर शनिवार को युवतियों ने ये कदम उठाया। (फोटो- इसी पेड़ से लटके मिले शव।)