फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two shooter arrested by special task force

Lucknow News: सीरियल किलर भाइयों के शूटर ने रांची में की थी हाईप्रोफाइल गोलीकांड, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Jan 2023 11:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2023 11:57 AM IST
सार

फरहान सीरियल किलर भाइयों सलीम-सोहराब-रूस्तम का भरोसेमंद शॉर्प शूटर है। वह अमीनाबाद में हुए छावनी परिषद के पूर्व पार्षद पप्पू पांडेय की हत्या में शामिल था। इसके अलावा सीरियल किलर भाइयों के परिवार की एक महिला से करीबी संबंध रखने वाले जैद की भी गोली मारकर हत्या के मामले में फरहान शामिल था।

विज्ञापन
Two shooter arrested by special task force
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

रांची के हाईप्रोफाइल सुषमा बड़ाइक गोलीकांड को राजधानी के सीरियल किलर भाइयों के शूटरों ने ही अंजाम दिया था। कई पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं पर केस दर्ज करा चुकी सुषमा पर 13 दिसंबर को बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। गोलीकांड के मुख्य आरोपी हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को रांची पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। गोलीकांड को सीरियल किलर भाइयों के शूटर व दानिश के साले फरहान ने दो अन्य शूटरों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। एसटीएफ ने फरहान व शूटर मुद्दसिर को बृहस्पतिवार को पारा के लक्ष्मण विहार फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, शूटर फरहान की बहन का निकाह रांची के दानिश रिजवान से हुआ है। दानिश रिजवान जीतनराम मांझी की पार्टी हम का राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व प्रवक्ता है। दानिश ने फरहान को सुषमा बड़ाइक की हत्या की सुपारी दी थी। बताया था कि सुषमा शोषण का फर्जी केस दर्ज कराने की बात कहकर परेशान कर रही है। मोटी रकम मिलने के लालच में फरहान ने दानिश को अपने दोस्त बाजारखाला के चारमीनारी मस्जिद निवासी मुद्दसिर से मिलवाया। साथ में बारूदखाना निवासी उमर उर्फ गुड्डू भी था। कुछ समय बाद दानिश ने तीनों को पटना बुलाया और पिस्टल व कारतूस उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन


डिप्टी एसपी दीपक सिंह के मुताबिक, पिछले साल 22 नवंबर को गुड्डू के साथ फरहान रांची पहुंचा था। यहां सुषमा के घर की रेकी करवाई। फिर लखनऊ आ गए। पांच दिसंबर को चोरी की बाइक से फिर रांची गए और मोबाइल लखनऊ में ही बंद कर रख गए थे। 13 दिसंबर को सुषमा घर से हाईकोर्ट के लिए निकली थी। साथ में एक छोटा बच्चा और गार्ड भी था। सहजानंद चौराहे से कुछ दूर पहले सुषमा ने बच्चे को उतार दिया। जैसे ही चौराहे पर पहुंची तो बाइक सवार शूटरों ने ताबड़तोड़ पांच राउंड गोलियां सुषमा पर बरसा दी थीं। इसके बाद शूटर बाइक को पार्किंग में खड़ी कर लखनऊ निकल आए थे। मालूम हो कि झारखंड में पूर्व आईपीएस अधिकारी पीएस नटराजन पर शोषण का केस दर्ज कराने के बाद सुषमा का नाम तेजी से चर्चा में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पप्पू पांडेय व जैद हत्याकांड में भी शामिल था फरहान
एसटीएफ के मुताबिक, फरहान सीरियल किलर भाइयों सलीम-सोहराब-रूस्तम का भरोसेमंद शॉर्प शूटर है। वह अमीनाबाद में हुए छावनी परिषद के पूर्व पार्षद पप्पू पांडेय की हत्या में शामिल था। इसके अलावा सीरियल किलर भाइयों के परिवार की एक महिला से करीबी संबंध रखने वाले जैद की भी गोली मारकर हत्या के मामले में फरहान शामिल था। इसके अलावा ठाकुरगंज के एक अपहरण कांड में उसका नाम आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed