{"_id":"5aaa20b44f1c1bc4758b57d6","slug":"two-separate-reports-from-the-same-lab-of-the-same-milk-sample","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूध का नमूना एक, लैब से मिलीं दो अलग रिपोर्ट, यहां पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध का नमूना एक, लैब से मिलीं दो अलग रिपोर्ट, यहां पढ़ें पूरा मामला
न्यूड डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध का नमूना एक , जांच करने वाली लैब एक पर रिपोर्ट दो। एफएसडीए की जिला इकाई ने दूध को सुरक्षित श्रेणी में घटिया गुणवत्ता के आधार पर फेल बताया, वहीं लैब से जारी दूसरी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दूध में यूरिया की मात्रा तय मानक से अधिक पाए जाने पर नमूना अनसेफ श्रेणी (जानलेवा स्तर तक हानिकारक) के आधार पर फेल पाया।
मामला मोहनलालगंज के मऊ गांव में 3 फरवरी को पुलिस की छापेमारी में अमूल प्लांट को सप्लाई किए जा रहे दूध टैंकर से हो रही चोरी व मिलावटी दूध खपाने से जुड़ा है।
एसपीआरए सतीश कुमार ने अलीगंज स्थित एफएसडीए लैब में जांच को भेजे नमूनों की रिपोर्ट बुधवार को सार्वजनिक की। बताया कि टैंकर के इतर खुले ड्रम में मौजूद दूध का नमूना अनसेफ श्रेणी में फेल आया है।
विज्ञापन
लैब एनालिस्ट ज्योत्सना बाजपेयी के हस्ताक्षर से जारी रिपोर्ट में मिल्क फैट और मिल्क सॉलिड नॉट फैट की मात्रा तय मानक से कम पाए जाने के साथ यूरिया तय मानक से करीब दोगुना (1323 पीपीएम) पाया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस मामले में पकड़े गए रसूल अहमद के खिलाफ कार्रवाई तय करेगी।

10 किलो यूरिया संग पकड़ा था 23 सौ लीटर दूध
डेमो
- फोटो : डेंमो
दूसरी ओर एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी टीआर रावत का कहना है कि टैंकर सहित खुले ड्रम में मिले दूध नमूनों की अलीगंज स्थित राजकीय जनविश्लेषण प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर दूध को सेफ श्रेणी में फेल बताया गया था।
अब एक ही लैब में एक ही जगह से लिए नमूने की रिपोर्ट अलग-अलग आधार पर फेल आना समझ से परे है। डीओ ने बताया कि गुरुवार को मोहनलालगंज पुलिस द्वारा लैब में कराई जांच की रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा।
मोहनलालगंज के मऊ गांव के पास जेल मार्ग पर अर्धनिर्मित प्लाट में इंस्पेक्टर मोहनलालगंज धीरेंद्र प्रताप कुशवाह ने फोर्स संग छापा मारकर अमूल प्लांट को सप्लाई होने वाले दूध से भरे टैंकर को पकड़ा था।
इसके साथ ही दो प्लास्टिक की टंकियों में 23 सौ लीटर दूध, रसायन व दस किलो बोरी में यूरिया व 25 पैकेट नमक मिला था। मौके से पकड़े गए युवक ने बताया था कि वे लोग अमूल की फैक्ट्री में बाहरी जनपदों से आने वाले दूध भरे टैंकरों से बिना लॉक खोले पाइप डालकर असली दूध निकालकर घटिया गुणवत्ता का दूध मिलाकर कमाई करते हैं।

अनसेफ रिपोर्ट पर जुर्माना संग जेल तक
एसडीएम व तहसीलदार की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टैंकर व ड्रमों में रखे दूध के पांच अलग-अलग नमूने जांच को भेजे थे। इनकी रिपोर्ट के आधार पर 15 फरवरी को अभिहीत अधिकारी ने दूध में यूरिया की मिलावट न होने व सुरक्षित श्रेणी में मिल्क फैट कम होने के आधार पर नमूना फेल आने की जानकारी दी थी।
एफएसडीए की ओर से दूध के नमूने जांच को सीज करने के बाद सप्लाई देने पहुंचे टैंकर को अमूल प्लांट संचालकों ने रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद चालक दूध से भरे टैंकर सहित कहां गया, इसका पता पुलिस व एफएसडीए के अधिकारी नहीं लगा पाए थे।
एफएसडीए के अफसरों ने लैब रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एडीएम सिटी पूर्वी की कोर्ट में केस दर्ज कराने की बात कही थी। एक माह की तय मियाद बाद टैंकर चालक राजेंद्र पाल के साथ दूध सप्लाई से जुड़ी कन्नौज की बनासकाठा जिला कोऑपरेटिव संघ लि. और ड्राइवर के सहयोगी रसूल को नोटिस जारी करने की बात भी अभिहीत अधिकारी ने 15 फरवरी को बताई।
मामले में आरोपियों पर सिर्फ जुर्माना लगाने तक की कार्रवाई ही संभव थी। अब दूध नमूना यूरिया की मिलावट से अनसेफ श्रेणी में फेल पाए जाने के बाद सीधे एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनी होगी। ऐसे मामले में मोटे जुर्माना से जेल भेजे जाने तक की कार्रवाई का प्रावधान है।