फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two residents accused of assault suspended for one month

Lucknow News: मारपीट के आरोपी दो रेजिडेंट एक महीने के लिए निलंबित

Thu, 16 Oct 2025 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two residents accused of assault suspended for one month
केजीएमयू।
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में पिछले महीने नर्सिंग कर्मी के साथ हुई मारपीट के मामले में जांच पूरी हो गई है। रिपोर्ट के आधार पर डीन ने दो रेजिडेंट डॉक्टरों को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं, पूर्व में निलंबित किए गए दो अन्य रेजिडेंट का निलंबन आदेश वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में 21 सितंबर की रात में रेजिडेंट डॉक्टरों ने नर्सिंग अधिकारी शुभम राव की पिटाई कर दी थी। प्रथमदृष्टया जांच के आधार पर केजीएमयू प्रशासन ने चार रेजिडेंट डॉक्टरों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद रेजिडेंट ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इस पर केजीएमयू प्रशासन ने 24 सितंबर को चारों रेजिडेंट का निलंबन स्थगित कर दिया था। अब केजीएमयू प्रशासन ने अपनी जांच पूरी कर ली है। रिपोर्ट के आधार पर डीन प्रो. वीरेंद्र आतम ने आदेश जारी कर डॉ. अश्विनी और डॉ. आयुष का निलंबन हटा लिया है। वहीं, डॉ. अमित शर्मा और डॉ. सतीश कुमार को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। ये सभी हड्डी रोग विभाग के हैं।
विज्ञापन

अब भी सब कुछ सामान्य नहीं
केजीएमयू में नर्सिंग कर्मी और रेजिडेंट दोनों के बीच अब भी सब कुछ सामान्य नहीं हुआ है। नर्सिंग कर्मी का आरोप है कि रेजिडेंट जानबूझकर मरीज और उनके तीमारदारों के सामने नर्सों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हैं। इससे मरीज और तीमारदार उनके खिलाफ होते हैं। वहीं, रेजिडेंट का कहना है कि नर्सिंग कर्मी अपने काम ठीक से नहीं करते हैं और मरीजों के साथ खराब व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed