{"_id":"2cc25a602dcf0363e8d14c9305bed5e1","slug":"two-power-transformers-bad-blacked-out-of-25-substation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पॉवर ट्रांसफार्मर खराब, 25 उपकेंद्रों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पॉवर ट्रांसफार्मर खराब, 25 उपकेंद्रों की बत्ती गुल
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 15 Jul 2014 09:59 AM IST
विज्ञापन
सुबह अचानक 220 केवी हरदोई रोड उपकेंद्र के 160-160 एमवीए क्षमता के दो पॉवर ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे आधे घंटे तक तीन 132 केवी उपकेंद्र नीबू पार्क, सहारा सिटी होम एवं एनकेएन ठप हो गए।
विज्ञापन
जिससे पच्चीस 33/11 केवी उपकेंद्रों की बत्ती गुल हो गई। जिससे 15 लाख आबादी यानी दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
वहीं मेडिकल कॉलेज सहित कई अस्पताल एवं गऊघाट पंपिंग स्टेशन की सोमवार सुबह 8:09 बजे दुबग्गा-आईआईएम रोड स्थित हरदोई रोड उपकेंद्र के दोनो पॉवर ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन
इससे अमीनाबाद से रहीमाबाद तक और अलीगंज कॉलोनी से नादान महल रोड तक बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। यानी बिजली संकट की चपेट में चौक, ठाकुरगंज, डालीगंज, विश्वविद्यालय, सेस खंड दो, रेजीडेंसी, अमीनाबाद खंड के उपभोक्ता आ गए।
विज्ञापन
पारेषण इकाई के एक्सईएन इमामुद्दीन खां ने बताया कि 32 मिनट के बाद सुबह 8:42 बजे एक पॉवर ट्रांसफार्मर चालू हुआ तो तीनों 132 केवी उपकेंद्रों को बिजली मिलना शुरू हुई लेकिन कटौती चलती रही।
एक्सईएन ने बताया कि दूसरे पॉवर ट्रांसफार्मर के प्रोटेक्शन सिस्टम में नमी आने के कारण देर से दुरुस्त हो सका। यह ट्रांसफार्मर सुबह 10:40 बजे ठीक किया जा सका। वहीं अमीनाबाद उपकेंद्र की बिजली तो टीआरटी से चालू हो गई पर कटौती करनी पड़ी।