फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two posts decreased in pps cadre

पीपीएस काडर में घट गए ये दो पद

Wed, 11 Dec 2013 09:10 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 11 Dec 2013 09:10 AM IST
विज्ञापन
two posts decreased in pps cadre

वित्त विभाग की आपत्ति के बाद पीपीएस काडर के दूसरे प्रस्ताव

विज्ञापन
में पुलिस उपाधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के पद घटा दिए गए हैं।

जो दूसरा प्रस्ताव तैयार हुआ है उसमें 343 पदों के बजाय 238 पद ही रखे गए हैं। प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्त ने इस प्रस्ताव को एक बार फिर वित्त विभाग के पास परामर्श के लिए भेज दिया है।


पीपीएस काडर को लेकर काफी दिनों से मशक्कत चल रही है। काडर के पद बढ़ाने के पूर्व के प्रस्ताव पर वित्त विभाग की आपत्ति लगने के बाद डीजीपी देवराज नागर ने एडीजी कार्मिक की अध्यक्षता में एक समिति बना दी थी।

इस समिति में आईजी कार्मिक, आईजी प्रशासन और आईजी स्थापना को सदस्य बनाया था।

इस समिति ने पीपीएस काडर में पदों की वृद्धि का जो दूसरा प्रस्ताव तैयार किया है उसमें अपर पुलिस अधीक्षक के 62 व पुलिस उपाधीक्षक के 176 पद रखे गए हैं।


समिति ने कुछ दिन पहले ही अपनी रिपोर्ट डीजीपी को सौंप दी थी। डीजीपी देवराज नागर और प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्त ने इस रिपोर्ट का परीक्षण कर एक बार फिर वित्त विभाग भेज दिया है।

इस बात की पुष्टि विशेष सचिव गृह राकेश चन्द्रा ने मंगलवार को की। वित्त विभाग से अनापत्ति मिलने के बाद यह प्रस्ताव मुख्य सचिव को भेजा जाएगा। अंतिम निर्णय मुख्य सचिव को ही करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed