{"_id":"64d69c2119437c46550b78c4","slug":"two-poles-were-broken-due-to-truck-overturning-36-villages-lost-electricity-lucknow-news-c-13-lko1064-372480-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक पलटने से दो पोल टूटे, 36 गांव की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक पलटने से दो पोल टूटे, 36 गांव की बिजली गुल
Sat, 12 Aug 2023 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। महोना में बृहस्पतिवार रात एक लोडेड ट्रक बिजली की 11 हजार लाइन के दो पोल पर पलट गया। हादसे के चलते रात 12 बजे से महोना और अमानीगंज के 36 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
जो शुक्रवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी। गांवों की करीब बीस हजार की आबादी परेशान रही। ग्रामीणों का आरोप है कि इटौंजा पावर हाउस पर जेई को कॉल लगाते रहे, लेकिन फोन ही नहीं मिला।
पावर हाउस के महोना, अटेसुआ, चंदनापुर, शीतलपुरवा, अरम्बा, बनौगा, ढिलवासी, खानपुर, कुनौरा शाहपुर, हनुमंतपुर, मुन्नूपुरवा, अजरायलपुर, असनहा और अमानीगंज सहित लगभग 36 गांवों की आपूर्ति शुक्रवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पावर हाउस के जेई विशाल चौधरी ने बताया कि लाइन को सही करने का काम सुबह से शुरु करवा दिया गया है। सप्लाई को दूसरे फीडरों से चालू करवाया गया है।
भैंसामऊ के पास अंडर ग्राउंड केबल में ब्लास्ट
शुक्रवार को भैंसामऊ के पास 11 केवी लाइन की अंडर ग्राउंड केबल में फाॅल्ट आने से ब्लास्ट हो गया। साढ़ामऊ पावर हाउस के जेई दिवाकर ने बताया कि जहां ब्लास्ट हुआ है, वहां पानी भरा हुआ था। इसकी खोदाई करके मरम्मत का काम चल रहा है। बिजली सप्लाई को दूसरी लाइन से बहाल किया गया है।