{"_id":"5c814b4fbdec22140b208c0b","slug":"two-planes-made-emergency-landing-at-the-lucknow-airport-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच हवा में खराब हुए दो विमानों के इंजन, बाल-बाल बचे 245 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच हवा में खराब हुए दो विमानों के इंजन, बाल-बाल बचे 245 यात्री
Fri, 08 Mar 2019 06:09 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 08 Mar 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया और गो एयर के विमानों की अमौसी एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से दुर्गापुर जा रहे एयर इंडिया के विमान का इंजन बीच रास्ते में अचानक खराब हो गया। आनन-फानन उसकी अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के यात्रियों की नाराजगी अभी दूर भी नहीं हुई थी कि इंजन में गड़बड़ी के कारण पटना से दिल्ली जा रही गोएयर की फ्लाइट की भी अमौसी में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। दोनों विमानों में 245 यात्री थे, जो हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार को करीब 12 घंटे के भीतर दो विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग से हड़कंप मच गया। विमानों ने यात्रियों का एयरलाइन प्रशासन पर जमकर गुस्सा फूटा। एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई 755) ने गुरुवार सुबह छह बजे दिल्ली से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी। विमान रास्ते में ही था कि गड़बड़ी के चलते एक इंजन अचानक बंद हो गया। इसके बाद दूसरे इंजन से तेज आवाजें आने लगीं तो पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को सूचना दी। उधर, विमान का संतुलन बिगड़ने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। एटीसी से निर्देश मिलने के बाद विमान को अमौसी एयरपोर्ट के लिए मोड़ दिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल फुल इमरजेंसी लगाई और एम्बुलेंस से लेकर फायर ब्रिगेड तक को सतर्क कर दिया। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। सुबह 6.59 बजे विमान की सफल इमरजेंसी लैंडिंग पर यात्रियों की जान में जान आई। विमान में क्रू सहित 108 यात्री थे। इसके बाद एयर इंडिया की ओर से दिल्ली से दोपहर 3.37 बजे दूसरे विमान की व्यवस्था कर यात्रियों को दुर्गापुर रवाना किया गया।
विज्ञापन
एयर इंडिया के काउंटर पर जमकर हंगामा
लखनऊ में उतरे दिल्ली से दुर्गापुर जाने वाले यात्रियों ने एयर इंडिया के काउंटर पर जमकर हंगामा किया। उन्हें देर शाम तक इंतजार करना पड़ा और एयरलाइन प्रशासन की ओर से कोई सटीक जानकारी न दिए जाने से उनकी नाराजगी और बढ़ गई। एयर इंडिया ने कई यात्रियों को दिल्ली रवाना कर दिया, जबकि कुछ को दूसरा विमान आने के बाद भेजा।
विज्ञापन
इमरजेंसी लैंडिंग पर ली राहत की सांस
उधर, पटना से दिल्ली जा रही गोएयर की फ्लाइट (जी8 150) का एक इंजन खराब होने से क्रू सहित 137 यात्रियों की सांसे अटक गईं। पायलट की सूचना पर एटीसी ने आनन-फानन विमान अमौसी में उतारने के निर्देश दिए। उधर, एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल दोबारा फुल इमरजेंसी कर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड को बुलाया और शाम 6.17 बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
इनकी हुई इमरजेंसी लैंडिंग...
फ्लाइट कहां से कहां तक इमरजेंसी लैंडिंग पैसेंजर क्रू सहित
एयर इंडिया(एआई 755) दिल्ली से दुर्गापुर सुबह 6.59 बजे 108
गोएयर(जी8 150) पटना से दिल्ली शाम 6.17 बजे 137