फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two people swindled out of 71.85 lakh rupees on the pretext of a plot

Lucknow News: प्लॉट के नाम पर दो लोगों से 71.85 लाख रुपये ठगे

Mon, 31 Aug 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 31 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two people swindled out of 71.85 lakh rupees on the pretext of a plot
लखनऊ। सरोजनीनगर और बिजनौर में जालसाजों ने प्लॉट के नाम पर दो लोगों से 71.85 लाख रुपये ठग लिए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रायबरेली के मलिकमऊ काॅलोनी निवासी रजनीश कुमार सिंह ने बिजनाैर के औरंगाबाद जागीर निवासी राजकमल मिश्रा पर 36.85 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। रजनीश के मुताबिक, आरोपी ने जमीन बेचने का सौदा तय किया और बताया कि प्लॉट आईसीआईसीआई बैंक में बंधक है। उसने लोन चुकाने के बाद एनओसी देने की बात कही। इस पर उन्होंने पूरी रकम दे दी। आरोप है कि आरोपी ने बैंक की फर्जी एनओसी दे दी और रकम मांगने पर धमकाया। थाना प्रभारी बिजनौर कपिल गौतम ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, सरोजनीनगर निवासी दीपक विश्वकर्मा ने गहरू निवासी विकास यादव समेत तीन लोगों पर 35 लाख रुपये लेने के बाद प्लॉट की रजिस्ट्री न करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर राजेदव राय प्रजापति ने बताया कि पीड़ित और आरोपियों को बुलाया जाएगा। बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed