{"_id":"607db53798c5ee79af1c532a","slug":"two-people-shot-dead-for-opposing-fake-voting-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में फर्जी वोटिंग का विरोध करने पर दो लोगों को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर में फर्जी वोटिंग का विरोध करने पर दो लोगों को मारी गोली
Tue, 20 Apr 2021 11:30 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:30 AM IST
सार
धनपतगंज (सुल्तानपुर) में फर्जी वोटिंग का विरोध करने पर सोमवार को दोपहर बाद कूरेभार थाने के भटकौली रामापुर गांव के बूथ पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो युवकों को गोली मार दी।
विज्ञापन
shoot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनपतगंज (सुल्तानपुर) में फर्जी वोटिंग का विरोध करने पर सोमवार को दोपहर बाद कूरेभार थाने के भटकौली रामापुर गांव के बूथ पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो युवकों को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए दोनों युवकों पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में मामले की जांच शुरू कर दी है।
कूरेभार थाने के भटकौली गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल पर सोमवार को हो रहे पंचायत चुनाव में फर्जी वोटिंग को लेकर गांव के ही दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के प्रधान प्रत्याशी समर्थक महेश सिंह पुत्र ओम प्रभावत व दूसरे पक्ष के प्रधान प्रत्याशी समर्थक शिवम सिंह (28) व अवधेश सिंह (42) के बीच मतदान केंद्र पर एक किशोरी की ओर से फर्जी वोट डालने के मामले को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर महेश सिंह ने शिवम सिंह और अवधेश सिंह पर अवैध असलहों से फायर कर दिया। फायरिंग में शिवम सिंह के कंधे के पास व अवधेश सिंह की टांग में गोली लग गई। गोली चलने से बूथ पर हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर पहुंची कूरेभार थाने की पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ बूथ पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस मौजूद है और कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। घटना में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।