{"_id":"6627e3c0389cd34de1053b1b","slug":"two-people-of-barabanki-died-in-kannauj-bus-accident-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: कन्नौज हादसे में पिता पुत्र की मौत से गांव में कोहराम, ट्रक में घुस गई थी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: कन्नौज हादसे में पिता पुत्र की मौत से गांव में कोहराम, ट्रक में घुस गई थी बस
Tue, 23 Apr 2024 10:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:07 PM IST
सार
कन्नौज में हुए भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। गांव में जब इसकी खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पिता नीलकंठ व पुत्र मनीष।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में जिले के निवासी पिता पुत्र की मौत हो गई है। इसकी खबर जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। बिलखते परिजन कन्नौज के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
मंगलवार को जिला कन्नौज के एक्सप्रेस वे पर बस डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा रहे ट्रक में घुस गई। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 32 के घायल होने की सूचना है। मृतकों में सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद पंचायत के मजरे हुसैनाबाद के नीलकंठ व इनके पुत्र आठ साल के मनीष का नाम शामिल है। मृतक के भाई संतोष ने बताया नीलकंठ को गांव में लोग रामकंठ के नाम से बुलाते थे।
विज्ञापन
नीलकंठ दिल्ली से गोरखपुर के बीच चलने वाली स्लीपर बस के चालक थे। इनकी पत्नी कई साल पहले बच्चों को छोड़ कर चली गई है जिसके बाद नीलकंठ के दो पुत्र आशीष और मनीष गांव में अपने बाबा के साथ रहते थे।
विज्ञापन
बस चालक होने की वजह से नीलकंठ कभी-कभार ही गांव पहुंच पाता था। एक दिन पहले फोन आने पर बाबा ही मनीष को अयोध्या लखनऊ हाईवे पर मवई में नीलकंठ के पास छोड़ आए थे। पुत्र को लेकर नीलकंठ अपने साथ चला गया था। पिता व भाई की मौत के बाद आशीष बिलख रहा है। गांव के लोग परिवार को ढाढस बंधाने में लगे हैं।