{"_id":"6afa1981724b7fe1780cc193","slug":"two-people-including-a-woman-swindled-out-of-rs-870-lakh-in-a-land-plot-scam-lucknow-news-c-13-lko1096-2009417-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्लॉट के नाम पर महिला समेत दो से 8.70 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्लॉट के नाम पर महिला समेत दो से 8.70 लाख की ठगी
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाजों ने महिला समेत दो लोगों से प्लॉट के नाम पर 8.70 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने सरोजनीनगर और गोमतीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
वजीरगंज निवासी जैनब जेहरा के मुताबिक 18 फरवरी 2013 को विकास नगर स्थित रफ्तार रियल एस्टेट कंपनी के दफ्तर में प्रबंध निदेशक जगदत्त वर्मा से उनकी मुलाकात हुई। उसने उन्हें सरोजनीनगर के मीरानपुर पिनवट में जमीन दिखाई। 7.19 लाख में सौदा तय हुआ। उन्होंने किस्तों में पूरी रकम जमा कर दी। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी ने उनके नाम रजिस्ट्री नहीं की। विरोध पर आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। थाने में शिकायत की तो कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसीपी कृष्णानगर लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की है। तफ्तीश के दौरान जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, सीतापुर के कमला नगर निवासी अजय प्रताप शुक्ला ने बताया कि 10 अप्रैल को प्लॉट बुक कराने विराम खंड स्थित वंशिका इंफ्रासिटी कंपनी पहुंचे। यहां उन्हें डायरेक्टर दीपांकर पांडेय और उसकी पत्नी निशा मिली। दोनों के कहने पर उन्होेंने प्लॉट की बुकिंग के लिए 1.51 लाख रुपये कंपनी में जमा किए। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपियों ने अब तक रजिस्ट्री नहीं की। परेशान होकर उन्होंने गोमतीनगर थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।