फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two patients suffering from diarrhea died

Lucknow News: डायरिया से पीड़ित दो मरीजों की मौत

Wed, 30 Oct 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 30 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two patients suffering from diarrhea died
रायबरेली। शहर क्षेत्र के जैतूपुर में डायरिया के चपेट में आ चुके दो मरीजों की मौत हो गई। एक मरीज को एम्स ले जाते समय तो दूसरे की मौत जिला अस्पताल में हुई। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मोहल्ले में डायरिया पूरी तरह से खत्म हो चुका है। डायरिया से मौत होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह जैतूपुर में डायरिया फैल गया था। लीकेज होने के कारण सप्लाई के दूषित पानी को पीने से 55 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। कई मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टीम ने मोहल्ले में ही रुककर अन्य मरीजों का इलाज किया था।
विज्ञापन


मोहल्ले की सुशीला और राजू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उल्टी दस्त के चपेट में आने के बाद मौत हुई है। मामले में संक्रामक निरीक्षक मो. नकवी का कहना है कि डायरिया से कोई मौत नहीं हुई। सात दिन तक मोहल्ले में टीम रही। सभी पीड़ित स्वस्थ हो गए थे। बुधवार को मोहल्ले में दोबारा टीम जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed