फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two patients died due to coronavirus in lucknow

लखनऊः कोरोना से दो की मौत, 32 संक्रमण की चपेट में, 1102 हो गई मरीजों की संख्या

Wed, 01 Jul 2020 11:20 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Jul 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
two patients died due to coronavirus in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लखनऊ में कोरोना से पीड़ित हेड कॉन्स्टेबल सहित दो मरीजों की मंगलवार को मौत हो गई। हेड कॉन्स्टेबल की एंटी करप्शन मुख्यालय में तैनाती थी, जबकि दूसरा मरीज ठाकुरगंज का निवासी है। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 19 हो गई है। वहीं 32 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 
विज्ञापन


गोमती नगर के उजरियांव निवासी 45 वर्षीय एंटी करप्शन मुख्यालय के हेड कॉन्स्टेबल को दो दिन से बुखार आ रहा था। जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें केजीएमयू में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह सवा आठ बजे उनकी मौत हो गई। मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम की चपेट में आने से मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन


इसमें फेफड़े काम करना बंद कर देते हैं। हेड कॉन्स्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिलते ही सिग्नेचर बिल्डिंग का कार्यालय 48 घंटे के लिए बंद कर सैनिटाइजेशन कराया गया। इसी तरह ठाकुरगंज निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को 27 जून की शाम करीब पांच बजे भर्ती कराया गया था। मरीज को किडनी संबंधी समस्या थी। मल्टी ऑर्गन फैलियर की वजह से 29 जून की रात मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के बेटे की भी दिल्ली में मौत

पूर्व मंत्री स्व. बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे की रिपोर्ट करीब 10 दिन पहले पॉजिटिव आई थी। वह गोमती नगर के विधायकपुरम में रहते थे। उन्होंने पहले से चल रहे इलाज का हवाला देते हुए खुद को दिल्ली के लिए रेफर कराया था। वहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उनकी भी मौत हो गई। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि मरीज की कोरोना की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि दस्तावेज आने के बाद स्थिति साफ होगी।

प्रमुख सचिव के कार्यालय तक पहुंचा कोरोना
राजधानी में तमाम सावधानियों के बाद भी कोरोना वायरस सरकारी कार्यालयों में पहुंच रहा है। मंगलवार को प्रमुख सचिव कार्यालय के कर्मचारी सहित 32 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं। अब राजधानी में मरीजों की कुल संख्या 1102 हो गई है। इनमें 892 लोग लखनऊ के निवासी हैं।

मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए 32 लोगों में तीन लोग इंदिरा नगर के निवासी हैं। इनमें एक व्यक्ति प्रमुख सचिव कार्यालय का कर्मचारी बताया जा रहा है। तेज बुखार और बदन दर्द होने पर जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सीएमओ कार्यालय ने प्रमुख सचिव कार्यालय को पत्र भेजकर डायरेक्ट कॉन्टैक्ट वालों की सूची मांगी है। हालांकि यह बात भी सामने आई है कि संबंधित कर्मचारी कई दिनों से अवकाश पर था। इसी तरह माल एवेन्यू में रहने वाले 2 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 

आलमबाग में लगातार बढ़ रही संख्या 

ऐशबाग की तरह अब आलमबाग में भी लगातार पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। इस इलाके में 16 जून के बाद से लगातार मरीज मिल रहे हैं। इलाके से जुड़े विभिन्न मोहल्लों में अब तक करीब 29 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। मंगलवार को भी दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसी तरह गोमती नगर में तीन, आईआईएम रोड स्थित कॉलोनी में दो, विजयनगर और सआदतगंज में चार-चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। मंगलवार को एक बार फिर चिनहट इलाके में एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इसी तरह त्रिवेणी नगर, अलीगंज, महानगर, विकासनगर, चौक, कृष्णानगर, तुलसीदास मार्ग, जफरखेड़ा, वृन्दावन योजना, राजाजीपुरम में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 

16 मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज 
राजधानी के विभिन्न अस्पतालों से मंगलवार को कुल 16 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें लोकबंधु से सर्वाधिक नौ, केजीएमयू से पांच व ईएसआई अस्पताल से दो मरीजों को छुट्टी दी गई।

439 लोगों के नमूने लिए
सर्विलांस एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 439 लोगों के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नैपियर रोड, नगरिया ठाकुरगंज, शीशमहल, वजीरबाग, हुसैनाबाद, बालागंज, चौपटिया आदि क्षेत्रों में कोराना को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया।

निगम कर्मचारी पॉजिटिव, जोन आठ का ऑफिस बंद

लिपिक पॉजिटिव निकलने के बाद मंगलवार को नगर निगम के जोन आठ का ऑफिस 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि, नगर आयुक्त पहले ऑफिस बंद नहीं करना चाहते थे। कोरोना के लक्षण के बाद कई दिन तक लिपिक कार्यालय नहीं आ रहा था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मंगलवार को कार्यालय सैनिटाइज कराया गया, लेकिन बंद नहीं किया गया।

नगर आयुक्त का कहना था कि कर्मचारी एक सप्ताह से घर पर ही था। वह ड्यूटी पर आ रहा होता तो कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद करना पड़ता। चूंकि वह आ नहीं रहा था तो ऑफिस बंद करने का आदेश नहीं दिया गया। हालांकि, कर्मचारियों की मांग पर 24 घंटे के लिए ऑफिस बंद किया गया। इससे पहले ज्यादातर कर्मचारी मामले की जानकारी मिलते ही कार्यालय बंद होने से पहले घर चले गए। वहीं, काम करवाने आए लोग भी लौट गए।

15 नए कंटेनमेंट जोन बने 
राजधानी में मंगलवार को 15 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए। इनमें पाटा नाला चौक, सेक्टर बी इंदिरानगर, द्वारिका पुरी तेलीबाग, अमन विहार कॉलोनी फैजुल्लागंज, जुगल विहार कॉलोनी केशवनगर, रुचिखंड-1 शारदा नगर, खरगापुर गोमती नगर, 531ए आईआईएम रोड, राम बसेरा अपार्टमेंट, न्यू हैदराबाद, गौरी अपार्टमेंट, मीराबाई मार्ग, ईस्माइलगंज निकट प्राथमिक विद्यालय, अंबेडकरपुरम विनीतखंड, गोमती नगर, राज्य संपत्ति कॉलोनी माल एवेन्यू, बावली बाजार सआदतगंज व असंग विहार पारा रोड शामिल हैं।

उधर, नए मरीज न मिलने पर सात इलाकों को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर किया। फूलबाग कैसरबाग, 5 ए कॉम्प्लेक्स मॉल एवेन्यू, 1262ए इंदिरा नगर, गीतापल्ली आलमबाग, 249 विकास खंड गोमती नगर, 10/439 इंदिरानगर व 2/50 विनम्रखंड गोमती नगर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed