फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two patients died and 212 corona patients found in lucknow

लगातार चौथे दिन मरीजों का आंकड़ा 200 पार, दो की मौत, 4502 हो गई कुल मरीजों की संख्या

Wed, 22 Jul 2020 03:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Jul 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
two patients died and 212 corona patients found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लखनऊ में लगातार चौथे दिन कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक दिन में दो सौ पार रहा। मंगलवार को दो की मौत हो गई, वहीं 212 नए संक्रमित मिले। हुसैनगंज कुर्मी टोला निवासी 62 वर्षीय वृद्ध को केजीएमयू में 19 जुलाई को भर्ती कराया गया था। केजीएमयू के मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के लीवर, फेफड़े में  संक्रमण था।

विज्ञापन


इसी तरह आदिल नगर के सना अपार्टमेंट निवासी 55 वर्षीय को 20 जुलाई की रात भर्ती कराया गया था। शुगर, किडनी की समस्या से पीड़ित ने मंगलवार को  11.30 बजे दम तोड़ दिया। वहीं, 212 नए मरीजों के साथ राजधानी में कुल संख्या 4502 हो गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को राजाजीपुरम निवासी चिकन कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके परिवार सहित अन्य लोगों की भी जांच कराई जा रही है। इसी तरह राजाजीपुरम में दो अन्य संक्रमित मिले। जानकीपुरम में पांच, अलीगंज में नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके परिवार के लोग पहले संक्रमित मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरानगर में लगातार मिल रहे मरीज

इंदिरानगर और गोमतीनगर में लगातार मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को दोनों इलाकों में 11-11 मरीज मिले। यहां से 100 से ज्यादा रोगी मिल चुके हैं।

 

कहां, कितने मिले मरीज
जानकीपुरम मेें पांच, अलीगंज में नौ, हुसैनगंज में दो, आलमबाग में 10, रकाबगंज में दो, विकासनगर में चार, हजरतगंज में पांच, राजेंद्रनगर में पांच, बादशाह नगर में दो, सीतापुर रोड पर दो, बालागंज में तीन, चौक में चार, कैंट में एक, कानपुर रोड पर पांच, वृंदावन में एक, अमीनाबाद में दो, सुशांत गोल्फ सिटी में दो, नादान महल रोड इलाके में चार मरीज मिले।

एरा में एक दिन में 145 मरीज डिस्चार्ज

एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज ने मंगलवार को रिकॉर्ड एक साथ 145 मरीज डिस्चार्ज किए। एरा पांच दिनों में 300 से अधिक कोरोना मरीज ठीक कर छुट्टी दे चुका है। मंगलवार को यहां 31 मरीज भर्ती किए गए। एरा के प्रधानाचार्य डॉ. एमएमए फरीदी बताया कि मरीजों के लिए आइसोलेशन बेड, आईसीयू और वेंटिलेटर जैसी सुविधाएं हैं। वहीं, 65 अन्य मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए।

एनएचएम ऑफिस में भी मिला मरीज
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के हुसैनगंज स्थित ऑफिस में मंगलवार को कोरोना मरीज मिला। मातृत्व स्वास्थ्य विभाग के कंसल्टेंट के पॉजिटिव आने के बाद विशाल कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में सेकेंड फ्लोर के 50 कर्मचारियों नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। वहीं, फाइनेंस विभाग में सिर्फ जनरल मैनेजर का नमूना लिया गया। कार्यालय का सैनिटाइजेशन भी नहीं कराया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed