फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two passengers were arrested while traveling to Mumbai on the Pushpak Express with a ticket printout obtained via WhatsApp; two touts are absconding.

Lucknow News: व्हाट्सएप से टिकट का प्रिंट आउट लेकर पुष्पक एक्सप्रेस से जा रहे थे मुंबई, दो यात्री गिरफ्तार, दो दलाल फरार

Sat, 20 Jun 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two passengers were arrested while traveling to Mumbai on the Pushpak Express with a ticket printout obtained via WhatsApp; two touts are absconding.
फर्जी टिकट पर पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे दो गिरफ्तार, दो फरार - फोटो : मनीष शर्मा
लखनऊ। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस (12533) में छापा मारकर फर्जी टिकटों पर सफर कर रहे दो यात्रियों बहराइच निवासी कलामुद्दीन खान और गब्बर खान को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो दलाल भाग निकले। पकड़े गए मुसाफिरों के पास से मुंबई के तत्काल कोटे से बने 16,336 रुपये मूल्य के दो फर्जी काउंटर टिकट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि मुंबई में सक्रिय टिकट दलालों के सिंडिकेट ने वहां से तत्काल कोटा काउंटर टिकट बनाया। इसके बाद टिकट का फोटो व्हाट्सएप के जरिये लखनऊ भेजा गया। यहां दलालों ने उसका प्रिंट निकालकर यात्रियों को सौंप दिया। आरपीएफ निरीक्षक रणजीत यादव और गोमतीनगर उपनिरीक्षक ललितेश सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ टीम ने जब बृहस्पतिवार रात कोच एम-5 (थर्ड एसी) में टिकटों की जांच की, तो घटिया प्रिंटिंग क्वालिटी देखकर शक हुआ। वाणिज्य विभाग के सीनियर सीसीटीसी मनोज कुमार श्रीवास्तव के गहन जांच करने पर दोनों टिकट फर्जी पाए गए। रेलवे नियमों के मुताबिक, काउंटर से जारी टिकट की केवल मूल कॉपी के साथ ही यात्रा करने का प्रावधान है।
विज्ञापन

दो दलाल वांछित
पूछताछ में पकड़े गए यात्रियों ने कबूला कि उन्होंने दलालों को मोटी रकम देकर टिकट खरीदे थे। आरपीएफ निरीक्षक रणजीत यादव ने बताया कि रैकेट के मुख्य सूत्रधार और बहराइच निवासी दो दलालों मोहम्मद मजहर उर्फ राजू और विपिन के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 143 और 157 के तहत केस दर्ज कर उन्हें वांछित घोषित किया गया है। आरोपी मोहम्मद मजहर का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ आरपीएफ पोस्ट फर्रुखाबाद और शिकोहाबाद में पहले से ही दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमानों से भी भेजे जाते थे ओरिजिनल टिकट
आरपीएफ के अनुसार, मुंबई के इस सिंडिकेट की ओर से पूर्व में कई बार काउंटर से बने ओरिजिनल टिकटों को ट्रेनों या विमानों के जरिये भी लखनऊ भेजा जाता रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह यादव, कांस्टेबल अविनाश पासवान और योगेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि दलालों से बचें तथा काउंटर से बने ओरिजनल टिकटों पर ही यात्रा करें।

फर्जी टिकट पर पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे दो गिरफ्तार, दो फरार

फर्जी टिकट पर पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे दो गिरफ्तार, दो फरार- फोटो : मनीष शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed