फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two officers will be inducted in trust for Ram temple.

राम मंदिर के लिए बने ट्रस्ट के लिए यूपी सरकार ने घोषित किए दो प्रतिनिधि, ये अफसर होंगे शामिल

Wed, 19 Feb 2020 04:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Feb 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Two officers will be inducted in trust for Ram temple.
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए बनाए गए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के लिए अपने प्रतिनिधियों का एलान कर दिया है। ये दोनों ही अफसर ट्रस्ट में पदेन सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पदेन सदस्य के रूप में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को नामित किया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर आने वाले वक्त में किसी अन्य जिलाधिकारी की नियुक्ति होती है और वह हिंदू न हो तो उसके स्थान पर अपर जिलाधिकारी, अयोध्या ट्रस्ट के पदेन सदस्य होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि आज दिल्ली में वरिष्ठ वकील के. पराशरण की अध्यक्षता में उनके आवास पर ट्रस्ट की पहली बैठक होगी। जिसमें शामिल होने के लिए श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास दिल्ली पहुंच चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नृत्यगोपालदास और विश्व हिंदू परिषद उपाध्यक्ष को ट्रस्ट में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, ट्रस्ट के गठन के बाद महंत नृत्यगोपाल दास का नाम ट्रस्ट में न होने से अयोध्या के संतों ने नाराजगी जताई थी जिस पर गृहमंत्री अमित शाह को दखल देना पड़ा था। उन्हें ट्रस्ट में शामिल कर उनकी नाराजगी दूर की जा सकती है।

अमर उजाला ने 8 फरवरी को ही मणिरामदास छावनी के महंत व श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास व विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय को पहली बैठक में ट्रस्टी बनाने और बाद में बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के गठन में अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना का खुलासा किया था।

ट्रस्ट के प्रशासनिक सूत्र बताते हैं कि शीर्ष स्तर से महंत नृत्यगोपाल दास व चंपत राय की भूमिका तय हो चुकी है। दोनों ट्रस्टी बनने के बाद अहम पद भी संभालेंगे।

यूपी सरकार ने जारी किया ये आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed