{"_id":"615850d98ebc3e289c746e23","slug":"two-new-superfast-trains-for-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले हुए नंबर से चलेंगी ट्रेनें: नवंबर से मुंबई की दो ट्रेनें सुपरफास्ट होंगी, 75 रुपये तक किराया महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले हुए नंबर से चलेंगी ट्रेनें: नवंबर से मुंबई की दो ट्रेनें सुपरफास्ट होंगी, 75 रुपये तक किराया महंगा
Sat, 02 Oct 2021 06:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Oct 2021 06:00 PM IST
सार
रेलवे ने मुंबई के लिए दो सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनका किराया 75 रुपये तक ज्यादा होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई की दो ट्रेनों को सुपरफास्ट बनाया जा रहा है। इससे इनका किराया 75 रुपये तक बढ़ जाएगा। नवंबर से इन ट्रेनों को नए नंबर से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन लखनऊ जंक्शन-बांद्रा एक्सप्रेस स्पेशल और गाजीपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन चलाता है। अभी इनमें सामान्य किराया लगता है। हालांकि, नवंबर से 09021 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन स्पेशल को सुपरफास्ट बना दिया जाएगा और इसका नया नंबर 20921 हो जाएगा। वहीं, 09022 लखनऊ जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल भी सुपरफास्ट बनकर नए नंबर 20922 से चलेगी। वहीं, 09041 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी नए नंबर 20941 से और 09042 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस 20942 नंबर से चलाई जाएगी। इससे जनरल से फर्स्ट एसी तक का किराया बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
दोनों ट्रेनों में सेकेंड सीटिंग का किराया 15, स्लीपर का 30, थर्ड एसी का 45, सेकेंड एसी का 45 और फर्स्ट एसी का 75 रुपये अधिक देना होगा। फिलहाल, लखनऊ जंक्शन-बांद्रा स्पेशल का सेकेंड सीटिंग का किराया 395, स्लीपर का 645, थर्ड एसी का 1720 रुपये और सेकेंड एसी का 2495 रुपये है। इसमें सुपरफास्ट किराया जुड़ जाएगा। इससे पहले कुशीनगर एक्सप्रेस स्पेशल को भी सुपरफास्ट किया गया था।
विज्ञापन