फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two new private universities will be established in Jhansi and Fatehpur approval for operation in Sambhal

UP Cabinet Meeting: झांसी-फतेहपुर में होगी दो नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना, संभल में संचालन को स्वीकृति

Fri, 26 Sep 2025 08:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 08:37 PM IST
सार

UP Cabinet Meeting Update: कैबिनेट बैठक में झांसी व फतेहपुर में दो नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी गई है। साथ ही संभल में बनाए गए विश्वविद्यालय के संचालन को स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन
Two new private universities will be established in Jhansi and Fatehpur approval for operation in Sambhal
CM Yogi - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को हरी झंडी दे दी गई है। इसके तहत दो नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। जबकि, एक बन चुके विश्वविद्यालय के संचालन को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि संभल के चंदौसी में राधा गोविंद विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी। सोनल एजुकेशनल सोसाइटी मथुरा द्वारा प्रायोजित यह विश्वविद्यालय 22.05 एकड़ भूमि पर बना है। आज इसके संचालन के लिए कैबिनेट ने सहमति दे दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी क्रम में झांसी में गांधी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रायोजक संस्था संत मां कर्मा मानव संवर्द्धन ट्रस्ट को आशय-पत्र जारी करने की भी स्वीकृति दी गई है। यह विश्वविद्यालय झांसी के अम्बाबाय और रुद्र करारी में 20.21 एकड़ भूमि पर बनेगा। वहीं तीसरे प्रस्ताव के तहत फतेहपुर में ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रायोजक संस्था एंग्लो संस्कृत कॉलेज को आशय-पत्र जारी करने की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह विश्वविद्यालय फतेहपुर दक्षिणी में 20.45 एकड़ भूमि पर बनना प्रस्तावित है। योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद विश्वविद्यालयों का संचालन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed