{"_id":"67be2613b28110bed6077f13","slug":"two-new-mini-sports-stadiums-will-be-built-in-rural-areas-lucknow-news-c-13-knp1050-1092397-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ग्रामीण इलाके में बनाए जाएंगे दो नए मिनी खेल स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ग्रामीण इलाके में बनाए जाएंगे दो नए मिनी खेल स्टेडियम
विज्ञापन
लखनऊ। ग्रामीण इलाकों के युवाओं में खेलकूद की प्रतिभा बढ़ाने के लिए राजधानी के ग्रामीण इलाके में दो नए मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। युवा कल्याण विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। मिनी स्टेडियम किस गांव में कहां बनेंगे, उसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। मिनी स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल और क्रिकेट ग्राउंड, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट, व्यायाम और फिटनेस सेंटर, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अभी बने हैं दो स्टेडियम
अभी राजधानी के ग्रामीण इलाके में दो मिनी खेल स्टेडियम हैं। इनमें एक मऊ मोहनलालगंज, जबकि दूसरा गोसाईंगंज के सलेमपुर गांव में बना हैं। हालांकि, इन स्टेडियम की हालत देखरेख के अभाव में काफी खराब हो चुकी है।
युवा संसद कार्यक्रम भी होगा
युवा कल्याण विभाग मार्च में राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलों में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नेतृत्व एवं संवाद कौशल विकसित करने का अवसर देना है। इसमें युवा प्रतिभागी विधायक और सांसदों की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाके में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए दो नए मिनी स्टेडियम बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही गांवों में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम भी होगा। इसमें युवा प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकेगा।
- अनिल कुमार तिवारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी