Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two new DM courses to begin at KGMU, 29 additional PG seats also added

Lucknow News: केजीएमयू में शुरू होंगे डीएम के दो नए कोर्स, पीजी की 29 सीटें भी बढ़ीं

Fri, 13 Nov 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two new DM courses to begin at KGMU, 29 additional PG seats also added
लखनऊ। गंभीर हादसों में घायल और लंबे समय से असहनीय दर्द से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ इलाज उपलब्ध कराने के लिए केजीएमयू में डीएम के दो नए सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इनमें डीएम ट्रॉमा क्रिटिकल केयर और डीएम पेन मेडिसिन शामिल हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने दोनों पाठ्यक्रमों के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। एनएमसी के नियामक ढांचे के तहत इन विषयों में डीएम कोर्स शुरू करने वाला केजीएमयू देश का पहला संस्थान होगा।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि केजीएमयू के लेवल-वन ट्रॉमा सेंटर में प्रदेशभर से गंभीर रूप से घायल मरीज पहुंचते हैं। इन्हें सांस लेने में परेशानी, आंतरिक रक्तस्राव और महत्वपूर्ण अंगों की निगरानी जैसी जटिल चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत होती है। नए पाठ्यक्रम से ऐसे मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार होंगे। इससे समय पर उपचार और मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। कोर्स की जिम्मेदारी एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विभाग के प्रोफेसर डॉ. जिया अरशद संभालेंगे।
विज्ञापन

वहीं, डीएम पेन मेडिसिन कोर्स के जरिये पुराने और असहनीय दर्द से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए विशेषज्ञ तैयार किए जाएंगे। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि कुछ एम्स और अन्य संस्थानों में यह पाठ्यक्रम संचालित है लेकिन एनएमसी के नियामक ढांचे के तहत यह अपनी तरह का पहला कोर्स है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोकेमिस्ट्री में सबसे ज्यादा 16 सीटें बढ़ीं
केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि पीजी की 29 अतिरिक्त सीटों की भी मंजूरी मिली है। ट्रॉमा सर्जरी में सीटें पांच से बढ़कर 10, रेडियोलॉजी में नौ से 13 और फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) में चार से आठ हो गई हैं। सबसे अधिक बढ़ोतरी बायोकेमिस्ट्री में हुई है। यहां सीटें दो से बढ़कर 18 हो गई हैं। इससे विशेषज्ञ डॉक्टरों के प्रशिक्षण की क्षमता बढ़ेगी और चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed