फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two new courses started in Shakuntla mishra university

पुनर्वास विवि में होगी बीए शिक्षाशास्त्र व सांख्यिकी की भी पढ़ाई

Sun, 07 Apr 2019 01:17 AM IST
manoj tiwari न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: manoj tiwari Updated Sun, 07 Apr 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two new courses started in Shakuntla mishra university
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में नए सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिए आवेदन सोमवार 8 अप्रैल से किए जा सकेंगे। प्रवेश आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट dsmru.up.nic.in से ऑनलाइन होंगे। नए सत्र में विश्वविद्यालय शिक्षाशास्त्र व सांख्यिकी विषय में भी स्नातक की पढ़ाई कराएगा। बृहस्पतिवार को हुई कार्य परिषद में इसे हरी झंडी मिलने के साथ ही अन्य विषयों के साथ इन दोनों विषयों में भी प्रवेश आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय में अभी स्नातक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, समाजकार्य विषयों में प्रवेश लिया जाता है। इनमें 40-40 सीटें हैं। साथ ही बीकॉम, बीकॉम-एलएलबी, बीबीए, बीसीए, बीटेक में भी प्रवेश लिया जाता है। विश्वविद्यालय ने तय किया है कि उक्त के साथ ही नए सत्र से स्नातक स्तर पर शिक्षाशास्त्र व सांख्यिकी में भी प्रवेश लिया जाए। इन कोर्सों में भी 40-40 सीटें प्रस्तावित हैं। सांख्यिकी और शिक्षाशास्त्र विषय की मांग को देखते हुए स्नातक स्तर पर इन कोर्सों को शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन



प्रवेश निदेशक प्रो. अवनीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सामान्य कोर्सों में मेरिट के आधार पर और व्यावसायिक कोर्सों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश होगा। बीटेक में प्रवेश यूपीएसईई के माध्यम से होंगे। प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों के लिए आवेदन 15 मई तक और मेरिट पर प्रवेश वाले कोर्सों के आवेदन 25 मई तक होंगे। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के आवेदन में सहयोग के लिए प्रशासनिक भवन में भूमि तल पर कक्ष संख्या 21 में सुबह से शाम तक हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जिन विषयों में प्रवेश परीक्षा होनी है उसे मई के आखिरी सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। काउंसलिंग 13 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी और 16 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed