फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two new chickenpox patients found, samples taken

Lucknow News: चिकनपॉक्स के दो नए मरीज मिले, नमूने लिए गए

Sun, 13 Jul 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two new chickenpox patients found, samples taken
लखनऊ। महानगर के रहीमनगर इलाके में फैले चिकनपॉक्स पर काबू पाने के लिए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोबारा सर्वे किया। इस दौरान चिकनपॉक्स से संक्रमित दो नए मरीज मिले। टीम ने उनके नमूने लिए। वहीं, नगर निगम के जरिये इलाके में सफाई व दवाओं का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

रहीमनगर में करीब एक माह से चिकनपॉक्स फैला हुआ है। एक-एक कर कई लोग इसकी जद में आ चुके हैं। शनिवार को दो नए मरीज विकास (18) और अंशिका (17) पाए गए। इस पर एसीएमओ और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में महानगर पीएचसी की प्रभारी डॉ. मारिया व दूसरे कर्मचारी इलाके में पहुंचे। टीम को अंशिका के शरीर पर दाने मिले, उसे बुखार भी था। उसके भाई देशराज को दाने और बुखार नहीं था। ऐसे ही सागर और शिवानी के शरीर पर दाने न मिलने और बुखार होने की बात कही है। टीम ने करीब 50 घरों का सर्वे किया।
विज्ञापन

I
I
Iएसीएमओ व महानगर पीएचसी की टीम ने रहीमनगर में चिकनपॉक्स प्रभावित इलाके के 50 घरों के हालात देखे। क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। I
I- डॉ. एनबी सिंह, सीएमओI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article