फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two more leaders expulsion canceled in SP.

सपा में दो और 'अखिलेशवादी' नेताओं का निष्कासन रद्द

Thu, 19 Jan 2017 08:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Jan 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
 two more leaders expulsion canceled in SP.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव के सपा सुप्रीमो बनते ही पार्टी के ओवरहॉलिंग शुरू हो गई है। नौ नेताओं का निष्कासन रद्द होने के बाद दो और की पार्टी में वापसी हुई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मंत्री पवन पांडे व सैफई के चंदगी राम का पार्टी के निष्‍कासन रद्द कर दिया गया।

इसके पहले बुधवार को बुधवार को पांच विधान परिषद सदस्यों समेत नौ युवा नेताओं का निष्कासन समाप्त कर दिया गया।

सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार को विधान परिषद सदस्य संजय लाठर, सुनील सिंह यादव ‘साजन’, आनंद सिंह भदौरिया, उदयवीर सिंह और अरविंद प्रताप यादव के अलावा समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव, यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मो. एबाद व छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव को बहाल कर दिया है।

विज्ञापन

रामगोपाल के भांजे का भी हुआ था निष्कासन

 two more leaders expulsion canceled in SP.
रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala

इनमें पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव के भांजे अरविंद प्रताप यादव को जमीनों पर कब्जे व अनुशासनहीन आचरण का आरोप लगाकर निष्कासित किया गया था।

उदयवीर को मुलायम सिंह को तीखा पत्र लिखने और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने की सलाह देने पर बर्खास्त किया गया था।

अन्य सभी को मुलायम के आवास व सपा कार्यालय पर उग्र प्रदर्शनों के बाद पार्टी से निकाला गया। ये प्रदर्शन अखिलेश यादव को हटाकर शिवपाल यादव को सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed