{"_id":"686758eb4f49154e3d0aaefe","slug":"two-more-firs-registered-against-ansal-company-for-cheating-in-lucknow-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दो नए मामलों के साथ अंसल कंपनी पर अब तक 235 एफआईआर दर्ज, ताजा मामला 13.60 लाख की धोखाधड़ी का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो नए मामलों के साथ अंसल कंपनी पर अब तक 235 एफआईआर दर्ज, ताजा मामला 13.60 लाख की धोखाधड़ी का
Fri, 04 Jul 2025 10:00 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 04 Jul 2025 10:00 AM IST
सार
फ्लैट व प्लॉट के नाम पर दो लोगों से 13.60 लाख रुपये की ठगी के आरोप में अंसल कंपनी पर दो और एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही कंपनी के खिलाफ शहर भर के थानों में अब तक 235 एफआईआर दर्ज हो गई हैं।
विज्ञापन
अंसल कंपनी पर धोखाधड़ी की दो और एफआईआर
विस्तार
अंसल कंपनी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कंपनी के खिलाफ ठगी की दो और एफआईआर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई गई हैं। अब फ्लैट व प्लॉट के नाम पर दो लोगों से 13.60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इसके साथ ही कंपनी के खिलाफ शहर भर के थानों में दर्ज मामलों की संख्या 235 हो गई है।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के मरहद निवासी राम अवध सिंह के मुताबिक, वर्ष 2015 में उन्होंने अंसल की सुशांत गोल्फ सिटी स्थित साइट में एक फ्लैट बुक कराया था।
अधिकारियों ने जल्द प्लॉट आवंटन के लिए उनसे 6.35 लाख रुपये जमा करा लिए लेकिन इसके बाद भी उनके नाम आवंटन नहीं हुआ। इस बीच अंसल कंपनी के दिवालिया घोषित होने की बात का पता चला।
विज्ञापन
उधर, सुशांत गोल्फ सिटी निवासी अतुल कुमार शाही से कंपनी के लोगों ने 2013 में प्लॉट के नाम पर 7.25 लाख की ठगी कर ली। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक, दोनों मामलों की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन