{"_id":"682e3a8d7f30909012051045","slug":"two-more-firs-lodged-against-ansal-company-accused-of-cheating-of-rs-1376-lakh-in-the-name-of-plots-and-flats-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1214851-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंसल कंपनी पर दो और एफआईआर, प्लाॅट व फ्लैट के नाम पर 13.76 लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंसल कंपनी पर दो और एफआईआर, प्लाॅट व फ्लैट के नाम पर 13.76 लाख की ठगी का आरोप
विज्ञापन
लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ दो और एफआईआर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज की गई हैं। कंपनी पर फ्लैट व प्लाॅट दिलाने के नाम पर 13.76 लाख रुपये की ठगी का आरोप है।
प्रयागराज के तेलियरगंज निवासी संध्या तिवारी के अनुसार वर्ष 2015 में उनकी मुलाकात अंसल कंपनी के मालिक सुशील और प्रणव अंसल से हुई थी। संध्या ने अंसल के प्रोजेक्ट के तहत सुशांत गोल्फ सिटी में प्लॉट बुक कराया था। उन्होंने कंपनी को 11 लाख रुपये दिए थे, लेकिन अब तक न तो प्लाॅट मिला न रुपये वापस हुए।
इसी तरह गोरखपुर के शास्त्रीपुरम निवासी रिजवान अहमद ने बताया कि वर्ष 2009 में अंसल के आस्था अपार्टमेंट प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कराया था। इसके लिए 2,76,718 रुपये जमा किए थे। न फ्लैट मिला न रुपये वापस हुए। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि अंसल कंपनी के मालिक व अन्य पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।