{"_id":"5fb0eb73176c50517b4c4745","slug":"two-more-deaths-due-to-drinking-poisonous-liquor-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में जहरीली शराब पीने से दो और मौतें, मृतकों की संख्या पहुंची पांच, तीन अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में जहरीली शराब पीने से दो और मौतें, मृतकों की संख्या पहुंची पांच, तीन अस्पताल में भर्ती
Sun, 15 Nov 2020 02:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 15 Nov 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में जहरीली शराब पीने से हो रही मौतों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती बंथरा के रसूलपुर निवासी निर्मल (40) मोहम्मद हबीब (38) की बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
इसके अलावा बंथरा पुलिस ने रसूलपुर निवासी अजय कुमार (30) व लतीफ नगर निवासी दयाराम और रवि को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया है।
आपको बता दें कि लखनऊ के ग्रामीण इलाके बंथरा में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हुई थी। जबकि दो अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थे। जिनकी रविवार को मौत हो गई।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने बताया कि बंथरा के रसूलपुर गांव निवासी सुंदरलाल(35), अच्छे और लतीफ नगर निवासी राजकुमार(32) ने गुरुवार देर शाम देशी शराब खरीदकर पी थी। इसके अलावा दो अन्य लोगों ने भी शराब पी थी।

वर्मा ने बताया कि देर रात इन पांचों की तबीयत खराब हो गई और इन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सुंदरलाल, अच्छे और राजकुमार की मौत हो गई। रविवार को निर्मल और मोहम्मद हबीब की मौत हुई है।
इस मामले में डीएम अभिषेक प्रकाश ने मजिस्टरेट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दुकान को भी सील कर लिया गया है, जहां से शराब खरीदी गई थी। एडीएम पूर्वी मामले की जांच कर जल्द ही रिपोर्ट सौंपेंगे।