{"_id":"689e3c9a4210807b510a674f","slug":"two-more-cases-of-fraud-of-rs-203-crore-registered-against-ansal-lucknow-news-c-13-knp1050-1339601-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंसल पर 2.03 करोड़ की ठगी के दो और केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंसल पर 2.03 करोड़ की ठगी के दो और केस दर्ज
Fri, 15 Aug 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी के खिलाफ 2.03 करोड़ की ठगी की दो और एफआईआर दर्ज हुई हैं। कंपनी के अधिकारियों पर दोनों पीड़ितों से प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। अब शहर भर के थानों में दर्ज मामलों की संख्या 271 हो गई है।
विकासनगर निवासी राकेश गुप्ता के मुताबिक 2010 में उन्होंने प्लॉट खरीदने के लिए अंसल कंपनी के दफ्तर में संपर्क किया था। सुशांत गोल्फ सिटी में जमीन पसंद पर आने सौदा एक करोड़ 94 लाख 65 हजार रुपये में तय हुआ था। राकेश ने भुगतान भी कर दिया, मगर प्लॉट उनके नाम नहीं हुआ। दबाव बनाने पर आरोपियों ने बिना रजिस्ट्री किए ही उन्हें प्लॉट पर कब्जा दे दिया। विरोध पर कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
उधर, भोजुवीर निवासी अनिल कुमार सिंह से भी अंसल के अधिकारियों ने प्लॉट के नाम पर 8.82 लाख रुपये ऐंठ लिए। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।