फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two more arrested for offering namaz in Lulu Mall.

Lulu mall: लुलु मॉल में बिना अनुमति नमाज पढ़ने वाले दो गिरफ्तार, दोनों युवक जरदोजी के कारीगर

Mon, 25 Jul 2022 01:01 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Jul 2022 01:01 AM IST
सार

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के आरोपी दो और युवकों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों युवक जरदोजी के कारीगर हैं। दोनों ने कुबूल किया है कि उन्होंने लुकमान के कहने पर नमाज पढ़ी थी।

विज्ञापन
Two more arrested for offering namaz in Lulu Mall.
गिरफ्तार हुए आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने लुलु मॉल में बिना अनुमति नमाज पढ़ने वाले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों सआदतगंज के चौपटिया इलाके के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनाें ने बताया कि लुकमान के कहने पर मॉल में नमाज पढ़ी थी। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक लुलु मॉल में बिना अनुमति नमाज पढ़ने वाले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये आरोपियों में सआदतगंज के कच्चापुल चौपटिया निवासी मो. इरफान और कटरा विजन बेग का सऊद शामिल है। पुलिस के मुताबिक दोनों जरदोजी के  कारीगर है। बकरीद की छुट्टी थी। दोनों आसपास रहते हैं। इसीलिए 12 जुलाई को लुलु मॉल एक साथ घूमने गये थे। वहां पर मॉल में घूम रहे थे।
विज्ञापन


लुकमान ने कहा तो नमाज की जमात में शामिल हुए
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने कुबूल किया कि  वह घूमते हुए दूसरी मंजिल पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर सामना लुकमान से हुआ। लुकमान मदरसा चलाता था। वहीं नमाज भी पढ़ाता था। मॉल में वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ नमाज पढ़ने जा रहा था। उसने इरफान और सऊद से पूछा की अशर के नमाज का समय हो गया है। तुम लोगों ने नमाज पढ़ी। जवाब में नहीं सुनते ही उसने कहा कि हमलोग पढ़ने जा रहे हैं। साथ में आ जाओ। इस पर दोनों जमात में शामिल होकर नमाज पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक सात गिरफ्तार, एक नाबालिग
पुलिस के मुताबिक लुलु मॉल में 12 जुलाई को कुल आठ लोगों ने नमाज पढ़ी। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें लुकमान, मो. रेहान, नोमान, आतिफ खान को 19 जुलाई को पकड़ा गया। वहीं 23 जुलाई को सआदतगंज के आदिल और 24 जुलाई को इरफान और सऊद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक नमाज पढ़ने वालों में एक नाबालिग बच्चा भी शामिल है। जिसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।


यह था मामला
लुलु मॉल का उद्घाटन बकरीद के दिन 10 जुलाई को हुआ। मॉल की दूसरी मंजिल पर 12 जुलाई को आठ युवकों ने बिना अनुमति के नमाज पढ़ी। जिसका वीडियो 13 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस मामले में कई हिंदु संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई। विरोध प्रदर्शन करने लगे। वहीं मॉल में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान कर दिया। जिसे लेकर हंगामा हुअ। इस मामले में मॉल के जनसंपर्क अधिकारी सिब्तैन हुसैन ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed