{"_id":"69767840ba272a7b85051ad8","slug":"two-minors-attempted-suicide-due-to-love-affair-lucknow-news-c-13-knp1002-1576542-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रेम प्रसंग में दो नाबालिगों ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रेम प्रसंग में दो नाबालिगों ने की आत्महत्या की कोशिश
Mon, 26 Jan 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा में शनिवार देर रात प्रेम प्रसंग के चलते 17 वर्षीय किशोर व 15 वर्षीय किशोरी ने एक साथ अपने-अपने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि पड़ोसी गांव की रहने वाली किशोरी से मिलने पहुंचे नाबालिग किशोर को देर शाम किशोरी के परिजनों ने एक साथ पकड़ लिया और आपत्ति जताते हुए किशोर को दूर रहने की हिदायत दी। इसी से आहत होकर दोनों ने देर रात करीब 12:30 बजे अपने-अपने घरों पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया। फिलहाल किशोरी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, किशोर को दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है।
जेहटा चौकी इंचार्ज सुमित श्रीवास्तव के अनुसार शनिवार देर रात डायल 112 पर आत्महत्या के प्रयास की सूचना मिली थी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। दोनों के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। समय रहते परिजनों को जानकारी मिलने से दोनों की जान बच गई। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार दोनों परिवार मजदूरी करते हैं। दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।