{"_id":"5bc35b3bbdec22694f460272","slug":"two-men-killed-by-crowd-for-firing-on-child-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर पर युवकों ने चलायी गोली, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर पर युवकों ने चलायी गोली, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 14 Oct 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के सरैया सबलशाह गांव में शनिवार देर रात तमंचे से किशोर पर जानलेवा हमले से आक्रोशित ग्रामीणों ने दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गोली लगने से घायल किशोर को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उधर, मौत की सूचना पर युवकों के गांव दुवरिया के लोग भी आक्रोशित हो गए। तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ गांव में दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है। घटना के पीछे दो दिन पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। दोनों पक्षों की ओर से 10 नामजद तथा 54 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मुसाफिरखाना क्षेत्र के सरैया सबलशाह गांव में शनिवार देर रात पड़ोस के दुवरिया गांव निवासी राहुल सिंह ऊर्फ भूपेंद्र सिंह (28) पुत्र जसवंत सिंह व दिलीप यादव (36) पुत्र रूप नारायण पहुंचे थे। दोनों युवकों ने तमंचे से इंद्र बहादुर सिंह के 12 वर्षीय पुत्र सुमित पर फायर कर दिया, इससे सुमित घायल हो गया।
विज्ञापन
कुछ ही दूर पर चल रही कथा में मौजूद लोग गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने राहुल सिंह व दिलीप यादव को पकड़ लिया और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।