{"_id":"68af72dcdd6de36da200724c","slug":"two-medicine-shops-were-seized-in-aminabad-and-ashiana-lucknow-news-c-13-knp1002-1357583-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अमीनाबाद और आशियाना में दवा की दो दुकानें सीज की गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अमीनाबाद और आशियाना में दवा की दो दुकानें सीज की गईं
विज्ञापन
सीज दवा की दुकान।
लखनऊ। आगरा में नकली दवाओं की बड़ी खेप पकड़े जाने बाद जांच में खुलासा हुआ कि लखनऊ के सगे भाई नकली दवा का धंधा चल रहे हैं। दोनों भाइयों ने अलग-अलग फर्में बना रखी हैं, जो नामचीन कंपनियों की नकली दवा की सप्लाई प्रदेश भर में कर रहे हैं। बुधवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने अमीनाबाद और आशियाना की दोनों फर्मों को सील कर दिया है।
आशियाना में पार्वती मेडिकल एजेंसी का संचालन हो रहा है। इसके मालिक सुभाष कुमार हैं, जबकि अमीनाबाद में न्यू बाबा मेडिकल एजेंसी के मालिक विक्की कुमार हैं। एफएसडीए में सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि आगरा में नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई थी। करीब दो करोड़ रुपये की नकली दवाएं चेन्नई से लखनऊ आ रही थीं। बिल पार्वती मेडिकल और न्यू बाबा मेडिकल एजेंसी के नाम था। बीच में दवाएं आगरा में उतार दी गईं। सूचना पाकर एफएसडीए व एसटीएफ की टीम ने माल बरामद कर लिया हैं। करीब छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि लखनऊ की जिन दो फर्मों के नाम बिल थे। उनमें बाबा और पार्वती को बुधवार को सील कर दिया गया। फर्मों के मालिक दोनों सगे भाई फरार चल रहे हैं। पुलिस दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि बाबा मेडिकल एजेंसी में करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा की दवाएं थी। जिसे सील कर दिया गया है। दवा के तीन नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नामचीन कंपनियों की नकली दवा ये लोग बनवाकर प्रदेश भर में आपूर्ति करते थे। चौकाने वाली बात यह है कि नकली व असली दवा के बैच नम्बर तक एक ही होते थे। जांच में असली दवा निर्माता कंपनी ने आशंका जाहिर की। उसके बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आशियाना की फर्म में दवाएं नहीं बरामद हुई हैं।