फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two medical stores closed

Lucknow News: दो मेडिकल स्टोर बंद कराए, चार दवाओं के नमूने भरे

Tue, 10 Oct 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 10 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two medical stores closed
रायबरेली। अमावां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास दो मेडिकल स्टोर में खामियां मिलने पर सोमवार को औषधि निरीक्षक ने उन्हें बंद करा दिया। इसके साथ तीन मेडिकल स्टोर से चार दवाओं के नमूने लिए गए। मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

सीएचसी के पास तकिया चौराहा स्थित सिंह मेडिकल स्टोर का सोमवार को औषधि निरीक्षक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। स्टोर परफॉर्मासिट नहीं मिले। स्टोर में एक्सपायरी दवाएं मिलीं। नशे से संबंधित पांच दवाओं के साथ अन्य खामियां मिलीं। इस पर दो दवाओं के नमूने लेने के बाद औषधि निरीक्षक ने स्टोर बंद कराकर नोटिस चस्पा करा दी।
विज्ञापन

इसके साथ कछवाह मेडिकल स्टोरी से एक दवा का नमूना लेने के बाद उसे भी बंद करा दिया। औषधि निरीक्षक ने खान मेडिकल स्टोर सभी एक दवा का नमूना भरा और दो दवाओं की बिक्री रोक दी। बताया कि मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद ही दुकानों को खोलने की अनुमति पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed