फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two lucknow girls caught in mirzapur who are living as husband, wife

मिर्जापुर में पति-पत्नी बनकर रह रही थीं लखनऊ की दो युवतियां,

Fri, 15 Jan 2021 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
two lucknow girls caught in mirzapur who are living as husband, wife
लखनऊ। लखनऊ से लापता दो युवतियां बृहस्पतिवार को मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मिलीं। उनको खोजते हुए परिवारीजन पुलिस के साथ वहां पहुंचे। मोहल्ले के लोग उन्हें पति-पत्नी समझ रहे थे। जानकारी होने पर सभी हतप्रभ हो गए। पुलिस ने दोनों लड़कियों को परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी दोनों पड़ोसी लड़कियों के आपस में प्रेम संबंध हो गए। दोनों साढ़े तीन माह पूर्व घर से भागकर अहरौरा क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगीं। जीविकोपार्जन के लिए युवक बनकर एक लड़की प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करने लगी। प्रिंटिंग प्रेस का मालिक व आसपास के लोग उसके पहनावे और चाल-ढाल से उसको लड़का ही समझते रहे।
विज्ञापन

इस बीच बृहस्पतिवार को तलाश में जुटे परिवारीजनों को सूचना मिली कि अहरौरा में दोनों को देखा गया है। वे वहां पहुंचे और पुलिस को खबर कर दी। थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि लखनऊ के चिनहट थाने में दोनों के विरुद्ध गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है। दोनों वयस्क है जिससे हिरासत में लेने के बाद लिखा-पढ़ी करके उन्हें परिवारीजनों को सौंप दिया गया है। इनपुट : मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed