फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two linemen died due to drowning in Rapti river, four were saved by villagers

Lucknow News: राप्ती नदी में डूबने से दो लाइनमैन की मौत, चार को ग्रामीणों ने बचाया

Thu, 20 Jun 2024 04:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 20 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Two linemen died due to drowning in Rapti river, four were saved by villagers
मृतक संगम लाल।
श्रावस्ती। बिजली की लाइन की मरम्मत करने के बाद गर्मी से बेहाल छह निजी लाइनमैन बुधवार को राप्ती नदी में नहाने चले गए। मधवापुर घाट के निकट नहाते समय सभी डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि दो गहरे पानी में डूब गए। मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से दोनों का शव नदी से बरामद किया। वहीं सुरक्षित बचाए गए चार में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर गंगापुर के मजरा लक्ष्मनपुर निवासी संगमलाल (22) पुत्र महादेव, मनोहर लाल (21) पुत्र लोधे, संदीप (20) पुत्र सुग्रीव, कुलदीप (22) पुत्र सिकंदर, गोलू (22) पुत्र बाउर व देवीदीन (22) पुत्र राजितराम एक ठेकेदार के साथ में निजी लाइनमैन का काम करते हैं। बुधवार को यह सभी विद्युत लाइन की मरम्मत करने गए थे। दोपहर गर्मी अधिक होने के कारण काम से लौटते समय सभी थाना क्षेत्र के ही मधवापुर घाट के निकट राप्ती नदी में नहाने चले गए। जहां नहाते समय अचानक सभी डूबने लगे। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने कुलदीप, गोलू, देवीदीन व संदीप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान संदीप की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सीएचसी मल्हीपुर ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर जयहरि मिश्रा ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद संगमलाल पुत्र महादेव व मनोहरलाल के शव को नदी से बाहर निकलवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया गया है। वहीं एक ही गांव में दो मौतों के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। डूबने की सूचना पर परिवारीजन ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed