{"_id":"59c9faca4f1c1bd7538b4774","slug":"two-lakh-thirty-one-candidates-register-for-cat-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैट में हुए 2 लाख 31 हजार रजिस्ट्रेशन, देखें कब से मिलेंगे एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैट में हुए 2 लाख 31 हजार रजिस्ट्रेशन, देखें कब से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रस्तावित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट)- 2017 के लिए 2 लाख 31 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। यह पिछले वर्ष से एक हजार कम हैं। सोमवार को शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि थी। 18 अक्तूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।
इसके अलावा अन्य जानकारी कैट की वेबसाइट iimcat.ac.in पर उपलब्ध होगी। इस बार प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ निभा रहा है। बता दें, सात वर्ष भी आईआईएम लखनऊ को यह जिम्मेदारी दी गई थी।

Trending Videos
परीक्षा का आयोजन 140 शहरों में
डेमो
- फोटो : डेमो
पूर्व में घोषित तिथि के अनुसार बुधवार 20 सितंबर को रजिस्ट्रेशन तिथि समाप्त हो रही थी। आईआईएम ने बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन फॉर्म अधूरे होने के कारण 25 सितंबर शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि बढ़ाई थी। इस बीच लगभग 20 हजार और आवेदन आए। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे तक कुल 2 लाख 31 हजार आवेदन आए। रजिस्ट्रेशन नौ अगस्त को शुरू हुआ था।
देश के 20 आईआईएम और 150 अन्य मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए परीक्षा 26 नवंबर को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 140 शहरों में होगा। अभ्यर्थियों को चार शहरों का विकल्प चुनने का अवसर दिया गया है। इन विकल्पों में से प्राथमिकता व उपलब्धता के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए शहर अलॉट किए जाएंगे।