फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में कपड़ा गोदाम-शोरूम में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए दो कर्मचारी

Sun, 29 Oct 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Oct 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
fire in clothes showroom in narahai in Lucknow.

लखनऊ के हजरतगंज के तंग इलाके नरही में तीन मंजिला बिल्डिंग स्थित हीरालाल कुकरेजा के कपड़ा गोदाम-शोरूम में शुक्रवार आधी रात भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आकर दो कर्मचारी जिंदा जल गए। दमकल ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से अग्निकांड की आशंका जताई गई है।



इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही ने बताया कि नरही के रामतीर्थ मार्ग पर तीन मंजिल बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर मूलचंद्र कबाड़ी लेन के हीरालाल कुकरेजा का हीरा नेट वियर के नाम से रेडीमेड स्कूली कपड़ों का शोरूम है। बिल्डिंग की दूसरी व तीसरी मंजिल पर गोदाम है, जहां ड्रेस तैयार की जाती है।

हीरालाल की फर्म राजधानी के कई स्कूलों के अलावा आसपास के जनपद के स्कूलों में यूनिफॉर्म सप्लाई करती है। इन दिनों जाड़े की ड्रेस के आर्डर तैयार किए जा रहे थे। गोदाम में छह कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें से चार दिवाली पर घर गए थे।

fire in clothes showroom in narahai in Lucknow.

कपड़ों के थान व धागों से तेजी से फैली आग
गोदाम में कपड़ों की सिलाई करने वाला सीतापुर का राधेश्याम (50) और प्रेस करने वाला बाराबंकी के जहांगीराबाद स्थित रोटी गांव का अनिल (30) शुक्रवार रात काम खत्म करने के बाद तीसरी मंजिल पर ही सो गए।

रात करीब डेढ़ बजे तीसरी मंजिल से धुआं उठना शुरू हुआ तो बिल्डिंग के पीछे रहने वालों ने हीरालाल को सूचना दी। जब तक वे परिवारीजन संग पहुंचे, पूरी मंजिल लपटों से घिर चुकी थी। वहां रखे कपड़ों के थान, कटे हुए टुकड़े और धागों की रील धू-धूकर जल रही थी। देखते ही देखते लपटें तीसरी से दूसरी व पहली मंजिल तक फैल गई।

fire in clothes showroom in narahai in Lucknow.

दोनों को बचने का मौका ही नहीं मिला
कमरे में धुआं भरने से अनिल और राधेश्याम की नींद खुल गई। उन्होंने चीख-पुकार मचाई और बाहर निकलने की कोशिश की पर कामयाब नहीं हो सके। इस बीच हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल टीम व फायर अधिकारी पहुंच गए। इलाकाई लोगों की मदद से पांच घंटे बाद लपटों पर काबू पाया जा सका, लेकिन अनिल व राधेश्याम को नहीं बचाया जा सका। हीरालाल ने लाखों का नुकसान होने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
fire in clothes showroom in narahai in Lucknow.

विलाप करते कर्मचारी के परिवारीजन।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed