फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two killed in land dispute

जमीन विवाद में दो की हत्या

Sat, 09 Aug 2014 11:24 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 09 Aug 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two killed in land dispute
बटाला। गांव भंभोई में जमीन विवाद के चलते शुक्रवार देर रात दो गुटों ने एक दूसरे पर गोलियां दागीं। इस गोलीबारी में एक गुट के दो लोगों की मौत हो गई जबकि दूसरे गुट के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अमृतसर रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


गोलीबारी में मारे गए एक युवक के परिजनों ने शनिवार को जालंधर रोड पर स्थित सिविल अस्पताल बटाला के सामने जाम लगा दिया। इससे वाहनों की कतार लग गई। मृतक युवक बलविंदर सिंह के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बेकसूर रिश्तेदारों को बिना वजह से हिरासत में लिया है। एक घंट तक प्रदर्शन के बाद और रिश्तेदारों को पुलिस से रिहा करने के बाद ही उन्होंने जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


गांव गांव भंभोई स्थित विवाद का कारण बनी जमीन पहले गुरमुख सिंह के पास थी। बाद में एनआरआई ने जमीन का ठेका कस कलेर के पूर्व सरपंच बलविंदर को दे दिया। इससे नाराज गुरमुख सिंह ने साथियों के साथ शुक्रवार देर रात उन पर हमला कर दिया।  इस दौरान उनके परिवार के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। झगड़ा बढ़ने में दोनों गुटों ने एक दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस हमले में बलविंदर सिंह और गांव मुरादपुर मेजर सिंह की मौत हो गई जबकि दूसरे गुट के चार लोग गुरमुख सिंह,हरभिंदर सिंह,परमजीत सिंह और अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अमृतसर रैफर कर दिया गया है।  शनिवार को तब माहौल गरमा गया जब मृतक बलविंदर सिंह के परिजनों ने पुलिस पर रिश्तेदारों को अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप लगाते हुए जालंधर रोड़ पर करीब एक घंटा चक्का जाम कर दिया । उनका कहना था कि एक तो बलविंदर सिंह और मेजर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हीं के रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मृतक बलविंदर सिंह के ससुर ने बताया कि लड़ाई के बारे में पता चलने पर वह घटनास्थल पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पुलिस ने उनकोे और दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में बलविंदर सिंह के परिजनों ने अन्य लोगों के साथ जालंधर रोड पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान परिजन पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए और कहने लगे कि वह वहां से जा नही सकते जबकि उनके बेकसूर रिश्तेदारों का पुलिस छोड़ नही देती। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्रास पर्चा दर्ज करके मृतक बलविंदर सिंह के हिरासत में लिए रिश्तेदारों को छोड़ दिया। इसके बाद बलविंदर के परिजनों ने जाम खोल दिया।


- इस संबंध में डीएसपी थाना श्री हरगोबिंदपुर परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज की लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी के बयान दर्ज नही हो सके। जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed