{"_id":"671192874330f8f42c08dbc4","slug":"two-inspectors-suspended-for-negligence-lucknow-news-c-13-1-lko1029-918248-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लापरवाही बरतने वाले दो दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लापरवाही बरतने वाले दो दरोगा निलंबित
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के दो संवेदनशील मामलों में लापरवाही बरतने पर दो दरोगा निलंबित कर दिए गए हैं। इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। बीते दिनों कैंट इलाका स्थित मंदिर की मूर्ति खंडित होने का मामला सामने आया था। एक आरोपी जेल भेजा गया था। मामले में दो सिपाहियों को तत्काल निलंबित कर दिए गए था। जांच में पता चला कि आरोपी कई बार मंदिर में चोरी भी कर चुका है। ऐसे में तोपखाना चौकी इंचार्ज अजय कुमार की लापरवाही सामने आई। एसीपी कैंट अभय प्रताप ने बताया कि अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
उधर, बाजारखाला इलाके में एक मंदिर के सामने मांस पड़ा मिला था। एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संवेदनशील था। हलका इंचार्ज दरोगा लखनलाल को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
उधर, बाजारखाला इलाके में एक मंदिर के सामने मांस पड़ा मिला था। एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संवेदनशील था। हलका इंचार्ज दरोगा लखनलाल को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन