फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two injured when a car of minister's fleet hit a scooty in lucknow.

मंत्री के काफिले की गाड़ी ने मारी टक्कर, दो युवतियां घायल, देर तक हंगामा

Wed, 31 Jan 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
two injured when a car of minister's fleet hit a scooty in lucknow.
घायल महिला - फोटो : amar ujala

कैबिनेट मंत्री की फ्लीट की एस्कॉर्ट ने मंगलवार को हजरतगंज में मोती महल लॉन के पास सामने से आ रही स्कूटी सवार दो युवतियों को टक्कर मार दी। हादसे में युवतियां और एक कांस्टेबल घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। युवतियों के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


एसएसआई हजरतगंज बीके मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगलवार शाम कार्यक्रम से पांच कालिदास मार्ग लौट रहे थे। इस दौरान यातायात रोक दिया गया था। शाम करीब 6.30 बजे उनकी फ्लीट मोती महल लॉन से आगे निकल गई। चिरैय्या झील तिराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने अवध क्लार्क होटल से सिंकदरबाग की ओर का यातायात खोल दिया।
विज्ञापन


इस पर नेशनल कॉलेज की ओर से स्कूटी सवार दो युवतियां मोती महल लॉन की तरफ जाने लगी। सामने से कैबिनेट मंत्री सुरेश पासी की फ्लीट की जिप्सी तेज रफ्तार से आ रही थी। युवतियां जैसे ही लॉन के मुख्य द्वार केसामने पहुंचीं जिप्सी ने दूसरी दिशा से आकर टक्कर मार दी। गंभीर रूप से चोटिल युवतियों को एसएसआई ने बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाटूश रोड निवासी वकार जैदी की बेटी फराह फातिमा जैदी डालीबाग में निजी एडवटाइजर्स में काम करती है। उसके साथ सिटी स्टेशन बाग शेरगंज निवासी फुफेरी बहन हिना उर्फ ईशा फिरदौस भी थी। वह निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव हैं। घटना के दौरान पीछे से आ रहे रिश्तेदार तमशील मशकूर और आफरीन फातिमा ने दोनों को घायल देखा। हादसे में जिप्सी में बैठे कांस्टेबल सुनील कुमार के सिर में चोट लगी। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहगीरों ने एक घंटे तक लगाया जाम

two injured when a car of minister's fleet hit a scooty in lucknow.

हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि हादसे के जिम्मेदार चालक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करना चाहती। हंगामा के चलते क्लार्क अवध से सिंकदरबाग तक जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।

पुलिसकर्मियों से भिड़े रिश्तेदार
तमशील ने बताया कि हादसे के बाद जिप्सी में तैनात पुलिसकर्मी भागने की कोशिश कर रहे थे। इस पर उन्होंने उसकी चाबी निकाल ली। यह देख पुलिसकर्मी धमकाने लगे। तभी स्थानीय लोगों ने भी घेर लिया। खुद को घिरता देख पुलिसकर्मी कहासुनी करने लगे और मौका देख खिसक गए। एसएसआई ने एस्कॉर्ट की जिप्सी को थाने पहुंचवाया। फराह के सिर में चोट आई है। वहीं हिना का पैर टूट गया है।

गलत दिशा में जाकर मारी टक्कर
हजरतगंज में मोती महल लॉन के पास पान की दुकान लगाने वाले रघुनाथ ने बताया कि मुख्यमंत्री का काफिला काफी पहले निकल चुका था। ट्रैफिक खुला तो मंत्री की फ्लीट का जिप्सी चालक तेज रफ्तार से काफिले में शामिल होने की कोशिश करते हुए जा रहा था। लॉन के सामने ब्रेकर पार करने को चालक दूसरी दिशा में चला गया। इसी बीच सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई।

जिप्सी में तीन गनर और चालक सहित चार पुलिसकर्मी थे। एसएसआई के मुताबिक गाड़ी रायबरेली पुलिस द्वारा जारी की गई है। उन्होंने ये भी बताया कि युवतियों के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed